लाइव न्यूज़ :

चीन में भारतीय राजदूत ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:46 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, दो अक्टूबर महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती पर यहां चाओयांग सार्वजनिक पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चीन में भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्क में 2005 में चीन के प्रख्यात मूर्तिकार व कलाकार युआन शीकुन द्वारा यह प्रतिमा स्थापित की गई थी।

गुजरात के पोरबंदर में आज ही के दिन 1869 में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।

इस मौके पर दूतावास में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राजदूत मिसरी ने कहा, “गांधी के अलावा संभवत: और किसी और देश के नेता को पत्थर और धातु की इतनी मूर्तियां बनाकर याद नहीं किया गया होगा।”

उन्होंने कहा, “तथ्य यह है कि उनकी स्मृति में यह सम्मान 21वीं सदी में, उनके निधन के 70 सालों से भी ज्यादा का वक्त बीतने के बाद, भी हो रहा है। यह शांति और अहिंसा के बेजोड़ प्रतीक महात्मा की दुनिया में निरंतर प्रासंगिकता व वास्तव में इसे लेकर आकर्षक का प्रमाण है।”

मिसरी ने कहा कि गांधी 21वीं सदी में भी प्रासंगिक हैं क्योंकि उनकी उपलब्धियां अविस्मरणीय हैं।

राजदूत ने कहा, “उन्होंने जिन लक्ष्यों को हासिल किया, उनमें से भारत की स्वतंत्रता, मानव इतिहास में पैमाने और दायरे के लिहाज से बेजोड़ थी और अब भी है, लेकिन जो विशेष रूप से उल्लेखनीय है वह इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिये उनके द्वारा अपनाए गए तरीके।”

भारतीय राजदूत ने कहा, “तथ्य यह है कि कोई भी यह साबित करने में नाकाम रहा है कि उनके द्वारा अपनाए गए तरीके अब प्रासंगिक नहीं रहे और यही कारण है कि गांधी अब भी प्रासंगिक बने हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना