लाइव न्यूज़ :

भारतीय राजदूत ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों के प्रमुखों के साथ संवाद किया

By भाषा | Updated: August 21, 2021 10:41 IST

Open in App

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने अमेरिका के कुछ शीर्ष विश्वविद्यालयों के प्रमुखों के साथ शुक्रवार को बातचीत की और कहा कि साझा मूल्यों वाले लोकतंत्रों के रूप में, ज्ञान और सूचनाओं का खुला आदान-प्रदान भारत-अमेरिका संबंधों का अभिन्न हिस्सा है। संधू ने 10 अमेरिकी विश्वविद्यालयों के अध्यक्षों के साथ संवाद के बाद एक ट्वीट में कहा, “भारत और अमेरिका साझेदारी के स्तंभ शिक्षा और प्रौद्योगिकी को मजबूत कर रहे हैं।” यहां अमेरिकी दूतावास में हुए कार्यक्रम में कुछ अध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए जबकि कुछ ने डिजिटल तरीके से भाग लिया। उन्होंने कहा, “साझा मूल्यों वाले लोकतंत्रों के रूप में, ज्ञान, सूचना और विचारों का खुला आदान-प्रदान भारत-अमेरिका संबंधों का अभिन्न हिस्सा है। हमारे संबंधों के रणनीतिक स्तंभ को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी को मजबूत करना और नवोन्मेष साझेदारी भी महत्त्वपूर्ण है।” संधू ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों के अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री दोनों हमारे दोनों देशों के बीच ज्ञान साझेदारी को और मजबूत करने के इच्छुक हैं।” बैठक में भाग लेने वालों में स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क, बफ़ेलो के सतीश के त्रिपाठी; प्रदीप खोसला (कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो); माइकल राव (वर्जीनिया कॉमनवेल्थ विश्वविद्यालय), प्रो. कुंबले सुब्बास्वामी (मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय, एमहर्स्ट); आशीष वैद्य (नदर्न केंटुकी विश्वविद्यालय), रेणु खटोर (ह्यूस्टन विश्वविद्यालय), वेंकट रेड्डी (कोलोराडो विश्वविद्यालय, कोलोराडो स्प्रिंग्स), मौली अग्रवाल (मिसौरी विश्वविद्यालय, कनसास सिटी), मंटोश दीवान (अपस्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, सुनी) और महेश दास (बोस्टन आर्किटेक्चरल कॉलेज, बोस्टन)।वर्तमान में विभिन्न विश्वविद्यालयों के 16 अध्यक्ष भारतीय मूल के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS: कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र का मिला शव, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

विश्वUS: कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ा रहा छात्र साकेत श्रीनिवासैया लापता, भारतीय दूतावास ने जताई चिंता; तलाश जारी

कारोबारब्लॉग: जैविक दूध से पूरी हो सकेगी दुग्ध उत्पादन की कमी

कारोबारMilk Price Hike: अब बच्चे कैसे पियेंगे दूध!, हिमाचल में दूध के दाम पहुंचे 50 रुपए के पार..

पूजा पाठकर्नाटक: बेंगलुरु भैंस रेसिंग खेल 'कंबाला' की मेजबानी के लिए तैयार, पढ़ें पूरी डिटेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!