लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन के पहले 100 दिनों में मजबूत हुए भारत-अमेरिका संबंध : विदेश विभाग

By भाषा | Updated: April 30, 2021 08:32 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 अप्रैल भारत और अमेरिका के बीच संबंध राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के पहले 100 दिनों में मजबूत बने हैं।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि इस अवधि के दौरान दोनों देशों के बीच भागीदारी वैश्विक वृहद साझेदारी को दिखाती है। उन्होंने कहा कि इन 100 दिनों में भारत पर खास ध्यान दिया गया।

प्राइस ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछले 100 दिनों में भारत पर ध्यान केंद्रित किया गया। राष्ट्रपति बाइडन ने गत रात अपने संबोधन में भारत का जिक्र किया था और मुझे लगता है कि आप किसी भी नजरिये से दोनों देशों के बीच गहरी साझेदारी को देख सकते हैं।’’

उन्होंने बताया कि बाइडन ने हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की थी। विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने भारत के अपने समकक्ष एस जयशंकर से कई बार बात की है।

प्राइस ने कहा, ‘‘हमने पहली बार मंत्री स्तर के साथ नेता स्तर पर क्वाड के साथ ही बहुपक्षीय संदर्भ में भारत के साथ संवाद किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जलवायु सहयोग का जिक्र किया और साथ ही स्वास्थ्य सहयोग किया, लेकिन यह सब महामारी से पहले की बात है। हालांकि महामारी की शुरुआत के साथ सहयोग मजबूत हुआ और भारत में हाल के दिनों में बेतहाशा मामले बढ़ने के बाद यह सहयोग और मजबूत हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना