लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के लिए भारत दुनिया का सबसे खतरनाक देश, ऐसे किया गया खुलासा

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2018 10:40 IST

मंगलवार को जारी वैश्विक विशेषज्ञों के सर्वेक्षण के मुताबिक, भारत को नंबर वन पर रखा गया है, जबकि अफगानिस्तान को दो और सीरिया को तीसरे नंबर पर रखा है।

Open in App

लंदन, 26 जूनः महिलाओं के लिए भारत दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। यह बात एक वैश्विक सर्वे में सामने आई है। सर्वे करने वाली संस्था थॉमसन रॉयटर्स ने भारत को पहले पायदान पर रखा है, जबकि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 6वें नंबर पर है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहा यौन उत्पीड़न की हिंसाओं में बढ़ोतरी हो रही है।

मंगलवार को जारी वैश्विक विशेषज्ञों के सर्वेक्षण के मुताबिक, भारत को नंबर वन पर रखा गया है, जबकि अफगानिस्तान को दो और सीरिया को तीसरे नंबर पर रखा है। वहीं, सोमालिया चौथे, सऊदी अरब पांचवें, पाकिस्तान छठवें, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉगो सातवें, यमन आठवें, नाइजीरिया नौवें और अमेरिका दसवें नंबर पर है।  

इस सर्वे में 550 विशेषज्ञों भाग लिया है। इसमें कई तरह से आकलन किया गया है, जिनमें भारत को महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा साथ-साथ घरेलू काम के लिए मानव तस्करी, मजदूरी के मजबूर करना और विवाह के लिए दबाव बनाना शामिल है।

सर्वे में बताया गया कि भारत की सांस्कृतिक परम्पराओं के चलते भी महिलाएं प्रभावित हुईं हैं, जिकसी वजह से भी वह दुनिया का सबसे खतरनाक देश रहा है। सर्वेक्षण में पाया गया कि एसिड हमले, महिला जननांग का खतना (Female Genital Mutilation), बाल विवाह और शारीरिक दुर्व्यवहार शामिल हैं। हालांकि इसी सर्वेक्षण में सात साल पहले भारत महिलाओं के लिए चौथा सबसे खतरनाक देश था।  

रिपोट्स के मुताबिक, 10 देशों की सूची में से नौ एशिया, मध्य-पूर्व और अफ्रीका से हैं, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका एकमात्र पश्चिमी देश शामिल है। पिछले साल #MeToo कैम्पेन के कारण अमेरिका में हजारों महिलाओं ने सोशल मीडिया के जरिए सेक्शुअल हैरासमेंट को लेकर आवाज बुलंद की थी, जिसके चलते अमेरिका को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :इंडियाइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!