लाइव न्यूज़ :

भारत ने शुरू की अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी, अमेरिकी सैनिकों की विदाई के बाद मजबूत हो रहा तालिबान

By अभिषेक पारीक | Updated: July 6, 2021 15:42 IST

अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकवादियों के कारण स्थितियां लगातार बिगड़ रही हैं, जिसके बाद भारत ने अपने नागरिकों और अधिकारियों को निकालने का फैसला किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की विदाई के बाद से तालिबान मजबूत हो रहा है। तालिबान के कारण भारत ने अपने नागरिकों और अधिकारियों को निकालने का फैसला किया है। ऐसे भी उदाहरण सामने आए हैं, जिनमें अफगानिस्तान के सुरक्षाकर्मी तालिबान के साथ जुड़ गए हैं। 

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की विदाई के बाद से तालिबान मजबूत हो रहा है। अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकवादियों के कारण स्थितियां लगातार बिगड़ रही हैं, जिसके बाद भारत ने अपने नागरिकों और अधिकारियों को निकालने का फैसला किया है। 

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सरकारी सूत्रों का कहना है कि अफगानिस्तान में काबुल, कंधार और मजार ए शरीफ शहरों में मौजूद भारत सरकार के कर्मचारी और अन्य कर्मचारियों को निकालने की योजना पर काम किया गया है। 

अफगानिस्तान के शहरों और भीतरी इलाकों में हालिया सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के संचालन में असमर्थ होता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, तालिबान के हमले के डर से अफगानिस्तान के अधिकारी अपने सरकारी नियंत्रण वाले इलाकों से भाग रहे हैं। 

तालिबान से जुड़ रहे अफगान सैनिक 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने अप्रैल में घोषणा की थी कि अमेरिका अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से पूरी तरह से वापस बुला लेगा। जिसके बाद से ही तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में काफी विस्तार हुआ है। ऐसे भी उदाहरण सामने आए हैं, जिनमें अफगानिस्तान के सुरक्षाकर्मी तालिबान के साथ जुड़ गए हैं। सोमवार को 300 से ज्यादा अफगान सैनिक बदख्शां प्रांत से ताजिकिस्तान पहुंचे।

सैन्य अधिकारी दे रहे थे प्रशिक्षण

काबुल में दूतावास के साथ अफगानिस्तान में भारत के चार वाणिज्य दूतावास हैं, जिसमें सैन्य अधिकारी रक्षा अटैची के रूप में काम कर रहे हैं। साथ ही अफगानिस्तान की सेना और पुलिस को प्रशिक्षण में मदद कर रहे हैं। 

फिलहाल स्पष्ट नहीं है स्थिति 

हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पूरा स्टाफ वापस आएया या नहीं। जलालाबाद और हेरात शहरों में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावासों का परिचालन बंद कर दिया गया था, वहीं कंधार और मजार ए शरीफ में अभी भी दूतावास संचालित किए जा रहे हैं। बता दें कि न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 9/11 के हमलों के बाद अमेरिका ने 2001 में हमला किया था। अफगानिस्तान के विकास में भारत लगातार योगदान देता रहा है।

टॅग्स :अफगानिस्तानभारतआतंकवादीतालिबानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें