लाइव न्यूज़ :

इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन में भारत ने कश्मीर मुद्दे को लेकर दिया पाकिस्तान को जवाब, बताया आतंकवादियों का निर्यातक

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 14, 2023 10:21 IST

उत्तर के अधिकार (आरओआर) के माध्यम से भारत ने आईपीयू में पाकिस्तान को "आतंकवादियों का निर्यातक" करार दिया और दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने सोमवार को बहरीन में 146वीं अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) विधानसभा में पाकिस्तान पर निशाना साधा।असेंबली में संबोधन के दौरान पाकिस्तान के प्रतिनिधि  कश्मीर का उल्लेख किया।राज्यसभा सांसद डॉ सस्मित पात्रा ने अपने भाषण में कहा कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

मनामा, बहरीन: भारत ने सोमवार को बहरीन में 146वीं अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) विधानसभा में पाकिस्तान पर निशाना साधा। असेंबली में संबोधन के दौरान पाकिस्तान के प्रतिनिधि  कश्मीर का उल्लेख किया। ऐसे में उत्तर के अधिकार (आरओआर) के माध्यम से भारत ने आईपीयू में पाकिस्तान को "आतंकवादियों का निर्यातक" करार दिया और दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है।

राज्यसभा सांसद डॉ सस्मित पात्रा ने अपने भाषण में कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने बयान में भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर का उल्लेख करके इस गौरवशाली मंच का दुरूपयोग करना चुना है। यह उल्लेख सर्वथा अस्वीकार्य है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा से भारत का अभिन्न और अविच्छेद्य अंग रहे हैं और रहेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "किसी भी देश की बयानबाजी और प्रचार इस तथ्य को खत्म नहीं कर सकता। पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।" 

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा, "हमने बार-बार उसके अवैध और जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों को तत्काल प्रभाव से खाली करने का आह्वान किया है। यह विडंबना ही है कि एक देश, जो आतंकवादियों का एक प्रसिद्ध निर्यातक है और जम्मू-कश्मीर में अनगिनत सीमा पार आतंकवादी हमले करने के लिए जिम्मेदार है, मानवाधिकारों का समर्थन करने का दावा कर रहा है।"

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट