लाइव न्यूज़ :

भारत ने संरा में कहा : गंभीर बाधाओं के बावजूद टीकों के न्यायसंगत वितरण की कोशिश की

By भाषा | Updated: April 29, 2021 16:15 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 29 अप्रैल भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा कि गंभीर बाधाओं और अपने सीमित संसाधनों के बावजूद देश ने टीकों के न्यायसंगत वितरण के मुद्दे पर जो कहा, उसे करने की कोशिश की।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के काउन्सलर ए अमरनाथ ने महासभा के 43 वें सत्र की सूचना पर समिति से कहा कि संयुक्त राष्ट्र वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) ने सभी देशों के साथ टीके की खुराकों को साझा करने को सक्रियता से प्रोत्साहन दिया है। डीजीसी दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र के कार्यों के बारे में जागरूकता का प्रसार करता है।

भारत ने विभाग से "सदस्य देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और टीका उत्पादकों के प्रयासों पर भी उचित प्रकाश डालने का अनुरोध किया, जिन्होंने पहले से ही ऐसा किया है, खासकर उनके साथ जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।"

अमरनाथ ने कहा, “भारत ने गंभीर बाधाओं और हमारे अपने सीमित संसाधनों के बावजूद टीकों के न्यायसंगत वितरण पर जो कहा, उसे करने की कोशिश की । हमने 80 से अधिक देशों के साथ टीके साझा किए हैं और 150 से अधिक देशों को जीवन रक्षक दवाएं, दवाएं और सुरक्षात्मक उपकरण प्रदान किए हैं। हमारे प्रयास इस बात को रेखांकित करते हैं कि हम महामारी को तब तक नहीं हरा पाएंगे जब तक कि हम सभी, हर जगह, सुरक्षित रूप से बाहर न आ जाएं। ”

भारत "वैक्सीन मैत्री" पहल के तहत दुनिया भर के देशों को टीके उपलब्ध करा रहा है और कोवैक्स सुविधा की आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?