लाइव न्यूज़ :

इजराइल और फलस्तीनियों के बीच प्रत्यक्ष वार्ता के सभी प्रयासों को समर्थन देने को तैयार भारत

By भाषा | Updated: December 23, 2021 01:00 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 22 दिसंबर भारत ने कहा है कि वह द्वि-राष्ट्र समाधान को प्राप्त करने के लिए इजराइल और फलस्तीनियों के बीच प्रत्यक्ष वार्ता को फिर से शुरू करने के उद्देश्य से किये जाने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करने को तैयार है। भारत ने इससे संबंधित पक्षों से अनुरोध किया कि वे शांति वार्ता की बहाली के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करने वाले रचनात्मक प्रयासों में शामिल हों।

मध्य पूर्व पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत का समर्थन दृढ़ और सर्वविदित है।

तिरुमूर्ति ने मंगलवार को कहा,''हम मानते हैं कि इजराइल और फलस्तीन के लोगों के बीच टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाली शांति केवल द्वि-राष्ट्र समाधान के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है, जिसमें मान्यता प्राप्त और पारस्परिक रूप से सहमति प्राप्त सीमाओं के भीतर, एक संप्रभु, व्यवहार्य और स्वतंत्र फलस्तीन राज्य की स्थापना शामिल है, जो इजराइल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में रह सके।''

तिरुमूर्ति ने कहा, ''जमीनी यथास्थिति को अनुचित रूप से बदल देने वाली एकतरफा कार्रवाई गंभीर चुनौतियां पैदा करती है और द्वि-राष्ट्र समाधान की व्यवहार्यता को कम करती है। शांति और स्थिरता के हित में इनसे बचा जाना चाहिए। इसके बजाय, पक्षों को शांति वार्ता की बहाली के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करने वाले रचनात्मक प्रयासों में शामिल होना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां और 20वां ओवर कहानी, आर्चर और देशपांडे की किया कमाल और 8 रन देकर 6 रन दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल