लाइव न्यूज़ :

भारत आर्थिक स्वतंत्रता की सफलता का साक्षी है : अमेरिकी सांसद विल्सन

By भाषा | Updated: August 25, 2020 16:13 IST

विल्सन ने शुक्रवार को कहा, “गरीबी में कमी लाते हुए समाजवाद से मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था तक भारत का विकास आर्थिक स्वतंत्रता की सफलता का साक्षी है।”

Open in App
ठळक मुद्देविल्सन ने कहा कि भारत और अमेरिका का गठबंधन पिछले साल ह्यूस्टन में 22 सितंबर को व्यापक रूप से तब रेखांकित हुआ था भारत 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।

अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सकल घरेलू उत्पाद के मामले में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ चुका भारत, आर्थिक स्वतंत्रता की सफलता का साक्षी है। सांसद जो विल्सन ने भारत को 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई देते हुए प्रतिनिधि सभा में यह बात कही।

उन्होंने कहा, “ पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सकल घरेलू उत्पाद के मामले में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया, लेकिन वुहान वायरस ने इन आर्थिक उपलब्धियों को बाधित कर दिया।” कोरोना वायरस संक्रमण की वैश्विक महामारी पिछले साल चीन के वुहान शहर से शुरू हुई थी।

विल्सन ने शुक्रवार को कहा, “गरीबी में कमी लाते हुए समाजवाद से मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था तक भारत का विकास आर्थिक स्वतंत्रता की सफलता का साक्षी है।” अमेरिका के थिंक टैंक ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन’ की फरवरी की समीक्षा के मुताबिक भारत 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।

विल्सन ने कहा कि भारत और अमेरिका का गठबंधन पिछले साल ह्यूस्टन में 22 सितंबर को व्यापक रूप से तब रेखांकित हुआ था जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी का 50,000 भारतीय-अमेरिकी दर्शकों के साथ अमेरिका में स्वागत किया था जो अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्वागत कार्यक्रम था। इस महीने की शुरुआत में, विल्सन ने कहा था कि वह अटलांटा में भारतीय वाणिज्य दूतावास में भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह का आयोजन महावाणिज्य दूत डॉ. स्वाति कुलकर्णी ने किया था। 

 

टॅग्स :अमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?