लाइव न्यूज़ :

हवाई के माउंट मौनाकिया में बन रहा संसार का सबसे बड़ा टेलिस्कोप TMT, 5 देश शामिल, भारत की अहम भूमिका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 11, 2019 17:59 IST

एसोसिएट प्रोग्राम डायरेक्टर ए एन रामप्रकाश ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का इस टेलीस्कोप के कंट्रोल सिस्टम, सॉफ्टवेयर और उपकरणों के डेवलपमेंट में बड़ा भाग है। भारत, अमेरिका, चीन, जापान और कनाडा हवाई द्वीप पर बनने वाले दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप पर काम कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देइस टेलीस्कोप द्वारा 500 किलोमीटर की दूरी से एक सिक्के जितनी छोटी चीज भी देखी जा सकेगी।30 मीटर लंबा टेलीस्कोप या टीएमटी मौनाकिया ज्वालामुखी शिखर के पास स्थापित किया जाएगा, जिसकी लागत 1.4 अरब डॉलर आएगी। इन देशों की योजना मार्च 2022 तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने की है। जापान निर्माण लागत का करीब एक चौथाई खर्च करेगा।

भारत के लिए एक और गर्व की बात है। संसार के 5 देश, जिसमें भारत भी प्रमुख भूमिका निभा रहा है। विश्व के सबसे बड़े ऑप्टिकल टेलिस्कोप के डिजाइन और डिवेलपमेंट में भारत प्रमुख भूमिका निभा रहा है। यह थर्टी मीटर टेलिस्कोप (TMT) हवाई के माउंट मौनाकिया की मानक स्थान पर तैयार हो रहा है।

एसोसिएट प्रोग्राम डायरेक्टर ए एन रामप्रकाश ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का इस टेलीस्कोप के कंट्रोल सिस्टम, सॉफ्टवेयर और उपकरणों के डेवलपमेंट में बड़ा भाग है। भारत, अमेरिका, चीन, जापान और कनाडा हवाई द्वीप पर बनने वाले दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप पर काम कर रहे हैं। 

इस टेलीस्कोप द्वारा 500 किलोमीटर की दूरी से एक सिक्के जितनी छोटी चीज भी देखी जा सकेगी। 30 मीटर लंबा टेलीस्कोप या टीएमटी मौनाकिया ज्वालामुखी शिखर के पास स्थापित किया जाएगा, जिसकी लागत 1.4 अरब डॉलर आएगी। इन देशों की योजना मार्च 2022 तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने की है।

जापान निर्माण लागत का करीब एक चौथाई खर्च करेगा। माउंट मौनाकिया पर 4012 की ऊंचाई पर स्थित है। करीब 100 खगोलविद् और अधिकारी शामिल होंगे। टीएमटी जापान के सुबारू टेलीस्कोप से भी बड़ा होगा। सुबारू टेलीस्कोप दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप में से एक है, जिसका निर्माण मौनाकिया शिखर पर ही हुआ था और उसने 1999 में काम करना शुरू कर दिया था। 

भारतीय इंडस्ट्रीज टेलीस्कोप के सेंसर्स, एक्च्युएटर्स और मैकेनिकल सपोर्ट स्ट्रक्चर को तैयार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पुंडुचेरी में सेंसर्स तैयार करने का काम चल रहा है, वहीं एक्च्युएटर्स का काम बेंगलुरु में किया जा रहा है। कंटेम्ट्स मुंबई में और टेलीस्कोप का कंट्रोल सिस्टम पुणे में बनाया जा रहा है।

ए एन रामप्रकाश के अनुसार, खगोलशास्त्र के नए आयाम खोलेगा। इसका अंतरिक्ष रिजोल्यूशन नासा द्वारा तैयार किए गए 'हबल स्पेस टेलीस्कोप' से 12 गुना ज्यादा होगा। टेलिस्कोप का निर्माण इस वर्ष शुरू हो जाने की उम्मीद है। 2029-30 तक यह यूनिवर्स की बड़ी तस्वीर पेश करेगी।

टॅग्स :अमेरिकाइंडियाचीनजापानकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?