लाइव न्यूज़ :

भारत ने अफगानिस्तान में रचनात्मक भूमिका निभाई है : पेंटागन

By भाषा | Updated: August 10, 2021 10:36 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 10 अगस्त अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने सोमवार को कहा कि भारत ने अतीत में अफगानिस्तान में रचनात्मक भूमिका निभाई है।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ भारत ने अतीत में प्रशिक्षण और अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार के मामले में अफगानिस्तान में रचनात्मक भूमिका निभाई है।’’ अफगानिस्तान पर भारत और अमेरिका के सहयोग के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘ अफगानिस्तान में स्थिरता तथा सुशासन के लिए इस तरह के काम, इस तरह के प्रयासों का हमेशाा स्वागत किया जाता है।’’

किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच उस सीमा पर मौजूद सुरक्षित पनाहगाहों के बारे में पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ बातचीत जारी रखी है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस बात को लेकर सचेत हैं कि वे सुरक्षित पनाहगाह अफगानिस्तान के अंदर केवल अधिक असुरक्षा तथा अस्थिरता उत्पन्न कर रहे हैं। हम पाकिस्तानी नेताओं के साथ इस पर चर्चा को लेकर हिचकिचाते नहीं हैं। हमारा ध्यान इस ओर भी है कि इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों का शिकार पाकिस्तान और पाकिस्तान के लोग भी हो रहे हैं। इसलिए, हम इस बात को लेकर सहमत हैं कि तालिबान या अन्य आतंकवादी नेटवर्क को सुरक्षित पनाहगाहों का इस्तेमाल ना करने दिया जाए और इन्हें बंद किया जाए। इस बारे में हम पाकिस्तान से लगातार बात कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका के रक्षा मंत्री ल्यॉड ऑस्टिन का कहना है कि अफगानिस्तन में सुरक्षा स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय चिंतित है, जिस पर स्पष्ट तौर पर सही दिशा में काम नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मंत्री का मानना है कि अफगान बलों में बदलाव लाने की क्षमता है.....।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला