लाइव न्यूज़ :

India-Canada News: कनाडा पीएम ट्रूडो के आरोप बेहद गंभीर, अमेरिका ने कहा- भारत जांच में सहयोग करे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2023 18:44 IST

India-Canada News: अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि वाशिंगटन इस मामले की जांच के लिए ओटावा की ओर से की जा रही जांच का समर्थन करता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार को इस पर सहयोग करने की जरूरत है।राजनयिक बातचीत की सुरक्षा करूंगा और इसे वहीं छोड़ देता हूं, जहां दोनों देश इसपर आगे बढ़ें।दो अज्ञात हमलावरों ने हरदीप की हत्या  में 18 जून को कर दी थी।

न्यूयॉर्कः अमेरिका ने कनाडा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खालिस्तानी आतंकवादी पर भारत सरकार को लगाए आरोप को बहुत गंभीर बताया है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि वाशिंगटन इस मामले की जांच के लिए ओटावा की ओर से की जा रही जांच का समर्थन करता है।

भारत सरकार को इस पर सहयोग करने की जरूरत है। हाल ही में पीएम ट्रूडो ने कनाडाई संसद में भारत पर आरोप लगाकर कहा था कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है। किर्बी ने कहा, "मैं राजनयिक बातचीत की सुरक्षा करूंगा और इसे वहीं छोड़ देता हूं, जहां दोनों देश इसपर आगे बढ़ें।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति इन गंभीर आरोपों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए नजर रखे हुए हैं।" बता दें कि भारत सरकार ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के ऊपर 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। ब्रिटिश कोलंबिया के पश्चिम कनाडा राज्य में स्थित गुरुद्वारे में ही दो अज्ञात हमलावरों ने हरदीप की हत्या  में 18 जून को कर दी थी।

गौरतलब है कि प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख और भारत में सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में शामिल निज्जर (45) की दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गत 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ट्रूडो ने सोमवार को संसद में कहा था कि कनाडा की खुफिया एजेंसियां खालिस्तान समर्थक सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ होने के आरोपों की जांच कर रही हैं। क्या कनाडा पीएम ट्रूडो ने राष्ट्रपति जो बाइडन से निजी तौर पर बात की थी? इस  पर कहा कि अमेरिका इस जांच को लेकर काफी सतर्क है।

टॅग्स :अमेरिकाकनाडानरेंद्र मोदीजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल