लाइव न्यूज़ :

भारतीय एनजीओ को भारत-आस्ट्रेलिया बिजनेस पुरस्कार

By भाषा | Updated: May 16, 2021 19:35 IST

Open in App

मेलबर्न, 16 मई भारत के विभिन्न हिस्सों में वंचित तबके के लोगों की आंखों की जांच करने के कार्य में संलग्न एक भारतीय गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) को आईएबीसीए कम्युनिटी सर्विसेस एक्सीलेंस अवार्ड (आर्गेनाइजेशन) से नवाजा गया है।

एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, इंडिया विजन इंस्टीट्यूट (आईवीआई) ने सिडनी में भारत-ऑस्ट्रेलिया बिजनेस एंड कम्युनिटी अवार्ड्स (आईएबीसीए) गाला में शनिवार को करीब 1,000 आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में यह पुरस्कार जीता।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईवीआई दूर-दराज के इलाकों और गांवों में वंचितों को आंखों की जांच की सुविधा प्रदान करने के लिए काम कर रहा है और भारत के 20 राज्यों में जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में चश्मा दिया है और चार लाख से अधिक बच्चों और वयस्कों को लाभ पहुंचाया है।

आईवीआई के सीईओ विनोद डैनियल ने कहा, ‘‘आईवीआई को यह पुरस्कार प्राप्त करने में प्रसन्नता हो रही है जो भारत में प्राथमिक नेत्र देखभाल और सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने के लिए हमारे योगदान की मान्यता है। हम विशेष रूप से आईएबीसीए जैसे मंच से पुरस्कार प्राप्त करके खुश हैं जो भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध और इसके लोगों के बीच संबंध को बढ़ावा देने का काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला