लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज ने अफगानिस्तान सहित इन देशों के साथ मिल कर आतंकवाद के खिलाफ बनाया मेगा प्लान

By भाषा | Updated: January 13, 2019 19:58 IST

बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, किरगिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया।

Open in App

भारत और अफगानिस्तान के साथ पांच मध्य एशियाई देशों ने रविवार को तमाम रूपों तथा अभिव्यक्तियों में आतंकवाद की निंदा की और इससे निबटने के लिए सहयोग पर रजामंदी जताई।

यह बात यहां आयोजित भारत-दक्षिण एशिया संवाद की अब तक की पहली बैठक के समापन पर जारी एक संयुक्त वक्तव्य में कही गई। इसमें अफगानिस्तान की भी मंत्रिस्तरीय भागीदारी हुई। बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, किरगिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया।

संयुक्त बयान में कहा गया, ‘‘सभी पक्षों ने आतंकवाद की उसके तमाम रूपों तथा अभिव्यक्तियों में निंदा की और दुनिया के लोगों तथा अर्थव्यवस्थाओं के लिए खतरा बने आतंकवाद से निबटने में सहयाग करने पर रजामंदी जताई।’’

बयान में भारत और मध्य एशिया के बीच प्राचीन सभ्यात्मक, सांस्कृतिक, व्यापारिक और जनता के स्तर पर संपर्कों की चर्चा की गई और द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय स्तर पर भारत और मध्य एशिया के बीच फलदायी दोस्ताना रिश्तों एवं परस्पर लाभदायक सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता जताई गई।

मंत्रियों ने क्षेत्रीय सहयोग, सामान एवं ऊर्जा के पारगमन के लिए एक अहम जमीनी संपर्क के रूप में भारत-मध्य एशिया संवाद में अफगानिस्तान की भागीदारी का स्वागत किया और अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता के प्रति मध्य एशियाई देशों और भारत का समर्थन एवं प्रतिबद्धता जताई। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजइंडियाअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा