लाइव न्यूज़ :

Rishi Shah: भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन ऋषि शाह को 7.5 साल की जेल, 8,300 करोड़ की धोखाधड़ी कर गूगल समेत इन्हें लगाया चुना

By आकाश चौरसिया | Updated: July 2, 2024 13:10 IST

भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन ऋषि शाह को 8300 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अमेरिकी कोर्ट ने साढ़े सात साल की सजा सुनाई है। हालांकि, इस बड़े केस में हाई-प्रोफाइल निवेशकों को झटका लगा है।

Open in App
ठळक मुद्दे8300 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन को साढ़े 7 साल की सजाइस खबर से हाई-प्रोफाइल निवेशकों को सख्ते में डाल दिया हैबिजनेसमैन ने इस कंपनी की स्थापना 2006 में की थी

नई दिल्ली:भारतीय-अमेरिकन बिजनेसमैन ऋषि शाह, जो कि पूर्व में ऑटकम हेल्थ के सह-संस्थापक रह चुके हैं, उनपर अमेरिकी कोर्ट ने 8300 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में साढ़े सात साल की सजा सुनाई है। इसके बाद से हाई-प्रोफाइल निवेशकों में शामिल गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक, गूगल पैरेंट अल्फाबेट इंक और इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रित्जकर की उद्यम पूंजी फर्म को हिलाकर रख दिया। अमेरिकी जिला न्यायाधीश थॉमस डर्किन द्वारा सुनाए गए फैसले ने इतिहास के सभी बड़े कॉर्पोरेट धोखाधड़ी मामलों में से एक पर पर्दा डाल दिया।

ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, ऑउटकम हेल्थ शाह के विश्विद्यालय के दिनों की उपज है, जिसका असल में नाम कॉन्टेक्सट मीडिया हेल्थ है। कंपनी को 2006 में स्थापित किया गया, जिसका मकसद मेडिकल एड को डॉक्टरों के कार्यलयों में टीवी को लगाकर मरीजों को टारगेट करना था। शाह के साथ कंपनी को ऋद्धा अग्रवाल भी सह-संस्थापक हैं और फिर इसकी ग्रोथ भी बढ़ी और कंपनी की वैल्यू में इजाफा हुआ। लेकिन, यह सिर्फ इसलिए था क्योंकि मरीजों और हेल्थ प्रोवाइडर के बीच उस गैप को पाटा जा सके।

साल 2010 के बीच ऑउटकम हेल्थ में यह टेक और हेल्थकेयर कम्युनिटी में एक बड़ा प्लेयर बनकर उभरा। जिसे माना गया कि यह पारंपरिक स्वास्थ्य सेवा में अत्याधुनिक तकनीक को शामिल करने आधुनिक तकनीक के वादे ने हाई प्रोफाइल निवेशकों को आकर्षित किया। मार्केट में बढ़त बनाते हुए, ऑउटकम ने भारी फंड सुरक्षित किया और धन भी जोड़ा, जिसके बाद ऋषि शाह की शिकागो में अलग पहचान बन गई।  

मार्केट में बोला झूठलेकिन अमेरिकी मार्केट में शानदार सफलता के पीछे, ऑउटकम हेल्थ की नींव डोल रही थी। अभियोजकों ने कोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा कि 38 वर्षीय ऋषि शाह, को-फाउंडर श्रद्धा अग्रवाल और एक अन्य प्रतिवादी, मुख्य वित्तीय अधिकारी ब्रैड प्यूडी के साथ, कंपनी के परिचालन और वित्तीय स्वास्थ्य को गलत तरीके से प्रस्तुत करके निवेशकों, ग्राहकों और कर्जदाताओं के खिलाफ बड़ी धोखाधड़ी की योजना बनाने में शामिल थीं।

धोखाधड़ी के केंद्र में ऑउटकम हेल्थ द्वारा वितरित की जाने वाली विज्ञापन सूची से अधिक विज्ञापन इन्वेंट्री बेचना और कमी को कवर करने के लिए डेटा तैयार करने काम चल रहा था।

इतना ही नहीं मार्केट में शामिल फार्मा क्षेत्र के जायंट नोवो नॉरडिस्क और दूसरे क्लाइंट के साथ फ्रॉड किया। इसके अलावा गलत जानकारी साझा की, गलत आंकड़ें पेश किए, साथ में हाई रैवन्यू को पेश करने का मकसद ये था कि उन्हें निवेश मिले या आर्थिक तौर पर उनके पीछे मजबूती से कोई खड़ा रहे। 

टॅग्स :अमेरिकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?