लाइव न्यूज़ :

‘भारत सीमा पार से तस्करी किए गए अवैध हथियारों का उपयोग करने वाले आतंकवादी संगठनों से प्रभावित’

By भाषा | Updated: October 7, 2021 13:35 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, सात अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने पाकिस्तान का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा है कि भारत सीमा पार से तस्करी किए गए अवैध हथियारों का उपयोग करने वाले आतंकवादी संगठनों से कई दशकों से प्रभावित है। साथ ही उन्होंने वैश्विक समुदाय से ऐसे आतंकवादी संगठनों को बढ़ावा देने वालों की ‘‘स्पष्ट रूप से’’ निंदा करने का आह्वान भी किया।

तिरुमूर्ति ने 'छोटे एवं हल्के हथियारों' पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों को हथियार देने और उनकी तस्करी करने पर परिषद के ध्यान देने की आवश्यकता को दृढ़ता से रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ इन हथियारों का आतंकवादियों के हाथ में होना अधिक भयावह एवं घातक है, जो जानबूझकर तथा अंधाधुंध तरीके से इनका इस्तेमाल महिलाओं, बच्चों सहित निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने के लिए करते हैं। कई दशकों से मेरा देश, सीमा पार आतंकवाद एवं हिंसा से प्रभावित है। अब तो ड्रोन के माध्यम से भी हथियारों की तस्करी की जाती है।’’

उन्होंने कहा कि इन आतंकवादी संगठनों द्वारा हासिल किए गए हथियारों की मात्रा एवं गुणवत्ता में वृद्धि बार-बार इस बात की ओर ध्यान आकर्षित करती है कि वे किसी देश की मदद या समर्थन के बिना उन्हें हासिल नहीं कर सकते।

तिरुमूर्ति ने कहा कि आतंकवादी संगठनों को बढ़ावा देने वालों की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल