लाइव न्यूज़ :

भारत का आरोप, पाकिस्तान फेसबुक, इंस्टाग्राम के जरिए फैला रहा है फेक न्यूज, दुनिया के सामने आई सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 2, 2020 07:42 IST

स्टैनफोर्ड इंटरनेट ऑब्जर्वेटरी (SIO) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में दावा किया है कि फेसबुक ने सैकड़ों अकाउंट और पेज को सस्पेंड किया है, जो पाकिस्तान द्वारा संचालित होते थे। इन सारे फेसबुक और इंस्टाग्राम पेजों पर फेक न्यूज और फेक प्रोपगेंडा फैलाने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देस्टैनफोर्ड इंटरनेट ऑब्जर्वेटरी (SIO) ने रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ये सस्पेंड अकाउंट भारत के खिलाफ और यहां की सरकार के खिलाफ  दुष्प्रचार कर रहे थे। फेसबुक ने 28 अगस्त को स्टैनफोर्ड इंटरनेट ऑब्जर्वेटरी (SIO) के साथ इस नेटवर्क के एक हिस्से को साझा किया है। 

नई दिल्ली: भारत ने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने मंगलवार (1 सितंबर) को बताया कि पाकिस्तान द्वारा संचालित फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल उन साइटों और खातों की रिपोर्ट करने के लिए किया जा रहा है जो इस्लामाबाद की आलोचना करते हैं।

यूएन (UN) को भारत के स्थायी मिशन द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा है, "दुर्भावनापूर्ण प्रचार, गलत सूचना, फर्जी समाचार, फेक न्यूज। इसे आप क्या कहेंगे। पाकिस्तान द्वारा प्रेरित फेक न्यूज फैलाने पर स्टैनफोर्ड इंटरनेट ऑब्जर्वेटरी की इस रिपोर्ट को पढ़िए। दुनिया के सामने अब सच्चाई आ गई है।

फेसबुक ने पाकिस्तना द्वारा संचालित सैकड़ों अकाउंट को किया सस्पेंड

स्टैनफोर्ड इंटरनेट ऑब्जर्वेटरी (SIO) ने अपनी प्रकाशित रिपोर्ट में कहा है कि अमानवीय और गलत व्यवहार में लिप्त रहने की वजह से 31 अगस्त 2020 को फेसबुक के 103 पेज, 78 फेसबुक ग्रुप, 453 फेसबुक अकाउंट और 107 इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड किया गया है। इन पेजों, अकाउंटों को इसलिए डाउन किय गया है क्योंकि ये लगातार सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और गलत अफवाह को बढ़ावा दे रहे थे। 

अपनी रिपोर्ट में स्टैनफोर्ड इंटरनेट ऑब्जर्वेटरी (SIO) ने कहा है कि जितने भी अकाउंट और ग्रुप को फेसबुक ने सस्पेंड किया है, वह पाकिस्तान द्वारा संचालित किए जा रहे थे। फेसबुक ने कहा कि इन सब का नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे लोगों के पास था। फेसबुक ने 28 अगस्त को SIO के साथ इस नेटवर्क के एक हिस्से को साझा किया है। 

भारत के खिलाफ कर रहे थे दुष्प्रचार 

रिपोर्ट में बताया गया है कि  कैसे पाकिस्तान स्थित सोशल मीडिया अकाउंट ने पाकिस्तानी राष्ट्रवादी संदेश शेयर किए और पोस्ट किए और भारत सरकार की आलोचना की। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ये सस्पेंड अकाउंट भारत के खिलाफ और यहां की सरकार के खिलाफ  दुष्प्रचार कर रहे थे। 

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि कैसे इन ग्रुप और अकाउंट ने पाकिस्तानी सेना और पाक सरकार की आलोचना करने वाले अकाउंट का लिस्ट तैयार कर उसको टागरेट किया। 

एसआईओ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, पाकिस्तानी राजनेता पाकिस्तान में हैशटैग के जरिए ट्विटर पर ट्रेंड करने के लिए प्रमुख सोशल मीडिया ट्रोल के साथ सीधे काम करते हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानसंयुक्त राष्ट्रसोशल मीडियाफेसबुकइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल