लाइव न्यूज़ :

भारत में संक्रमण के मामले बढ़ने से ‘कोवैक्स’ पहल में जून तक टीके की 19 करोड़ खुराकों की होगी कमी

By भाषा | Updated: May 28, 2021 11:34 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 28 मई भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बहुत अधिक बढ़ोतरी के कारण इस साल की दूसरी तिमाही में ‘कोवैक्स’ पहल के तहत टीकों की आपूर्ति पर इतना गंभीर असर पड़ा है कि जून माह के अंत तक 19 करोड़ खुराकों की कमी होगी। डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, गावी और सीईपीआई ने एक बयान में इस बारे में बताया है।

महामारी के लिए नवोन्मेषी तैयारी संबंधी गठबंधन (कोएलिशन फॉर प्रिपरेंडनेस इनोवेशंस या सीईपीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. रिचर्ड हेटचेट, गावी-द वैक्सीन अलायंस के सीईओ डॉ. सेठ बर्कले, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस और यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीटा फोरे द्वारा बृहस्पतिवार को इस संबंध में एक संयुक्त बयान जारी किया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘जो देश टीकाकरण कार्यक्रम में आगे बढ़े हैं वहां पर कोविड-19 के मामलों तथा अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में आ रही कमी को देखते हुए स्थिति के सामान्य होने के प्रारंभिक संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, वैश्विक स्तर पर तस्वीर बहुत चिंताजनक है।’’

बयान में, इस साल ‘कोवैक्स’ पहल के तहत दो अरब खुराकें देने का आह्वान करते हुए कहा गया, ‘‘हम दक्षिण एशिया में कोविड-19 के मामलों में भीषण बढ़ोतरी के खौफनाक असर को देख रहे हैं। इस तरह की वृद्धि से वैश्विक स्तर पर टीकों की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।’’

संयुक्त बयान में कहा गया, ‘‘भारत में कोरोना वायरस के मामलों में भीषण बढ़ोतरी से इस साल की दूसरी तिमाही में कोवैक्स पहल में टीकों की आपूर्ति पर इतना गंभीर असर पड़ा है कि जून के अंत तक 19 करोड़ टीकों की कमी से जूझना होगा। ’’

अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने देशों से कोविड-19 रोधी खुराकें साझा करने का आह्वान करते हुए बताया कि अमेरिका और यूरोप ने संयुक्त रूप से 18 करोड़ खुराकें देने का वचन दिया है।

बयान में कहा गया, ‘‘लेकिन हमें और टीकों की जरूरत होगी। हमें कोवैक्स पहल को मजबूत करने और जून की शुरुआत से इसे बढ़ाने की जरूरत होगी। सम्पन्न देश 2021 में कम से कम एक अरब खुराकें साझा कर सकते हैं।’’

यूनिसेफ के बयान में कहा गया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से आपूर्ति में देरी के कारण खुराकों की कमी होगी। इसके अलावा कुछ आपूर्ति जून अंत तक मिलने की संभावना है। बयान में कहा गया कि एसआईआई से खुराकें मिलने के बारे में समय सीमा भी स्पष्ट नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर