लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में ISIS की सबसे कम उम्र महिला आतंकवादी को उम्रकैद, लगे हैं ये गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: August 4, 2018 19:45 IST

मोरक्को मूल की सफा बाउलर (18) को आईएसआईएस संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया जाने में नाकाम रहने के बाद ब्रिटेन के चर्चित स्थलों पर आतंकी कृत्यों की तैयारी करने का दोषी पाया गया था।

Open in App

लंदन, 4 अगस्त: ब्रिटेन में इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन की सबसे कम उम्र की महिला आतंकवादी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। इस महिला आतंकी को इस साल की शुरुआत में एक आतंकी हमले की साजिश रचने का दोषी पाया गया था। मोरक्को मूल की सफा बाउलर (18) को आईएसआईएस संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया जाने में नाकाम रहने के बाद ब्रिटेन के चर्चित स्थलों पर आतंकी कृत्यों की तैयारी करने का दोषी पाया गया था।

उसे कम से कम 13 साल जेल में रहना होगा जिसके बाद उसे पैरोल मिल सकती है। सफा कल शार्ट स्कर्ट और पश्चिमी सभ्यता के कपड़े पहनकर अदालत में पेश हुई और उसने दावा किया कि उसने इस्लाम धर्म और उसके चरमपंथी विचारों को छोड़ दिया है। हालांकि अदालत ने उसके दावों को खारिज किया।

इससे पहले पिछले हफ्ते ही अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अब्दुल रहमान अल-दाखिल को एक विशेष वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया था। अब्दुल रहमान हाल तक जम्मू क्षेत्र में आतंकी संगठन का संभागीय कमांडर था।अब्दुल रहमान लंबे समय से लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है और 1997 से 2001 के बीच भारत में लश्कर-ए-तैयबा के हमलों के लिए उसका मुख्य संचालक था। लश्कर-ए-तैयबा अमेरिका की विदेशी आतंकी संगठनों की सूची में शामिल है।

ब्रिटिश बलों ने 2004 में इराक में दाखिल को पकड़ा था। इसके बाद उसे इराक और अफगानिस्तान में अमेरिकी हिरासत में रखा गया और 2014 में पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया। पाकिस्तान में हिरासत से रिहा होने के बाद दाखिल फिर से लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने लगा। वह 2016 में जम्मू क्षेत्र के लिए लश्कर-ए-तैयबा का संभागीय कमांडर था। 2018 की शुरूआत तक वह आतंकी संगठन में सीनियर कमांडर बना हुआ था।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल