लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में नस्ली हिंसा के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान भीड़ में घुसी कार, प्रदर्शनकारी को लगी गोली

By भाषा | Updated: July 26, 2020 14:17 IST

अमेरिका में नस्ली हिंसा को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान भीड़ में एक कार घुस गई और प्रदर्शनकारी गोली लगने से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में नस्ली हिंसा के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान एक कार लोगों की भीड़ में घुस गई और एक प्रदर्शनकारी गोली लगने से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

अमेरिका:अमेरिका में नस्ली हिंसा के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान औरोरा के देनवेर उपनगर में एक कार लोगों की भीड़ में घुस गई और एक प्रदर्शनकारी गोली लगने से घायल हो गया। औरोरा पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि इंटरस्टेट 225 पर शनिवार को प्रदर्शनकारियों की भीड़ में एक कार घुस गई।

पुलिस ने बताया कि इस बीच एक प्रदर्शनकारी ने गोली चलाई, जिससे कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। प्राधिकारियों ने बताया कि वाहन को खींचकर लाया गया और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने अदालत परिसर की खिड़कियां तोड़ दीं और एक कार्यालय में आग लग गई। प्राधिकारियों ने बताया कि भीड़ को गैरकानूनी घोषित करते हुए प्रदर्शनकारियों को इलाके से जाने का आदेश दिया गया। अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कार्रवाई में मौत के बाद से देश में नस्ली हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन बढ़ गए हैं।

कोलोराडो में अगस्त, 2019 में पुलिस ने अफ्रीकी-अमेरिकी एलिजाह मैक्लेन की गर्दन पर कोहनी रखकर उसे पकड़ा था और उसे शांत करने के लिए अर्द्धचिकित्सकीय कर्मियों ने दवा दी जिसके बाद दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :अमेरिकाहत्याकांडसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?