लाइव न्यूज़ :

पंजाब उपचुनाव में जीत के बाद इमरान खान की पार्टी ने सड़कों पर मनाया भारी जश्न, मुस्लिम लीग (नवाज) को मिली शर्मनाक पराजय

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 18, 2022 19:11 IST

पंजाब उपचुनाव में मिले जीत से यह बात पूरी तरह से सुनिश्चित हो गई कि इमरान खान ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) से उनका प्रमुख प्रांत छीन लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब प्रांत के असेम्बली उपचुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने जीत हासिल कीइस जीत के साथ इमरान खान ने मुस्लिम लीग (नवाज) से उनका प्रमुख प्रांत छीन लिया हैउपचुनाव में इमरान खान की पार्टी ने 20 सीटों में से 15 सीट पर जीत दर्ज की

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुए असेम्बली उपचुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। बीते रविवार को आये चुनाव परिणाम के बाद इमरान खान के समर्थक इस जीत का जश्न बेहद शानदार तरीके से मना रहे हैं। इसके लिए इमरान समर्थक सड़कों पर उतर आए और जमकर आतिशाबाजी की।

उपचुनाव में मिले इस जीत यह बात भी सुनिश्चित हो गई कि इमरान खान ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) से उनका प्रमुख प्रांत छीन लिया है। रविवार को पंजाब असेम्बली की 20 सीटों पर हुए उपचुनाव में इमरान की पार्टी ने 15 सीट पर जीत दर्ज की और पीएमएल-एन के खाते में केवल चार सीट आईं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली।

इस जीत के साथ इमरान खान की पार्टी को पंजाब में अगली सरकार बनाने के लिए 186 के आकड़े तक पहुंचने में मदद मिलेगी। प्रांतीय असेम्बली में पीटीआई और उसकी सहयोगी पार्टी पीएमएल-क्यू के कुल 188 विधायक हैं। वहीं, पीएमएल-एन और उसके सहयोगियों के पास कुल 179 विधायक हैं।

इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि पीटीआई-पीएमएलक्यू के संयुक्त उम्मीदवार चौधरी परवेज इलाही पंजाब का नये मुख्यमंत्री बन सकते हैं, जो मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शहबाज का स्थान लेंगे।

उपचुनाव में जीत के बाद पीटीआई ने हमजा के इस्तीफे की मांग की है क्योंकि वह पंजाब विधानसभा में बहुमत खो चुके हैं। इन 20 सीट पर उपचुनाव पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) द्वारा गत अप्रैल में पंजाब के मुख्यमंत्री चुनाव के लिए हमजा शहबाज को वोट देने पर पीटीआई के 25 विधायकों को हटाए जाने की वजह से आवश्यक हो गया था।

इस उपचुनाव जीत के बाद पीटीआई पंजाब में न सिर्फ सरकार बनाने की स्थिति में आई है, बल्कि उसने पीएमएल-एन और शरीफ परिवार का गढ़ लाहौर भी छीन लिया है। इमरान की पार्टी ने पंजाब के राजधानी शहर की चार में से तीन सीट पर कब्जा कर लिया है। जीत के बाद महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में पीटीआई समर्थक देश के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर उतर आए।

पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पंजाब के मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया। इमरान खान ने रविवार को कहा, “यहां से आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका विश्वसनीय ईसीपी के तहत निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना है। कोई अन्य रास्ता अधिक राजनीतिक अनिश्चितता और आर्थिक अराजकता की ओर ही ले जाएगा।”

वहीं दूसरी ओर नवंबर 2019 से स्व-निर्वासन में लंदन में रह रहे पीएमएल-एन के सर्वोच्च नेता नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पंजाब उपचुनाव में पार्टी की करारी हार पर मंथन करने के लिए पार्टी की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल