लाइव न्यूज़ :

'मिशन कश्मीर' पर इमरान खान ने स्वीकारी हार, बोले- भारत पर हमला ही आखिरी विकल्प

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 10:42 IST

इमरान ने आरोप लगाया कि अगर 80 लाख यूरोपियन, जेविस या अमेरिकन घरों में कैद होते तो वैश्विक समुदाय की प्रतिक्रिया दूसरी होती। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी पर कश्मीर से प्रतिबंध हटाने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है।'

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से थोड़ा निराश हूं।उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी पर कश्मीर से प्रतिबंध हटाने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है।'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का 'मिशन कश्मीर' फेल हो गया है। उन्होंने मंगलवार को निराशा व्यक्त करते हुए अपनी हार स्वीकार कर ली। इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सच कहूं तो मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से थोड़ा निराश हूं।

इमरान ने आरोप लगाया कि अगर 80 लाख यूरोपियन, जेविस या अमेरिकन घरों में कैद होते तो वैश्विक समुदाय की प्रतिक्रिया दूसरी होती। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी पर कश्मीर से प्रतिबंध हटाने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है।'

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब इमरान से पूछा गया कि अगर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय प्रतिक्रिया नहीं देता तो उनके पास क्या रास्ते हैं? इस सवाल के जवाब में इमरान खान ने कहा, 'भारत पर हमले के अलावा और क्या विकल्प हो सकता है। हम लड़ाई शुरू करने से पहले मामले के मामले को सुलझाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।'

'मिशन कश्मीर' के तहत इमरान खान और उनके प्रतिनिधि मंडल ने कमोबेश हर राष्ट्र प्रमुख से मुलाकात और फोरम में कश्मीर का मुद्दा उठाया। लेकिन सिर्फ ट्रंप ने उनके आमंत्रण पर मध्यस्थता की बात कही। अन्य देशों ने उनकी बात पर ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर ट्रंप और खान ने सोमवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्ते, कश्मीर मुद्दे तथा लड़खड़ाती अफगान शांति प्रक्रिया पर चर्चा की।

भारत सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को खत्म करने से नाराज पाकिस्तानी मीडिया ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान घाटी की स्थिति को लेकर ट्रंप पर सवालों की बौछार कर दी।

जब पाकिस्तानी पत्रकार ने कश्मीर में स्थिति को लेकर सवाल किया तो राष्ट्रपति ने उसका मजाक उड़ाते हुए पूछा कि क्या वह खान की टीम के सदस्य हैं? अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘क्या आप उनकी (इमरान खान की) टीम में हैं? आप बयान दे रहे हैं सवाल नहीं पूछ रहे हैं।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?