लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: 18 अगस्त को इमरान खान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

By भाषा | Updated: August 10, 2018 22:06 IST

शपथ ग्रहण समारोह के लिए कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे भारतीय क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है।

Open in App

इस्लामाबाद, 10 अगस्त: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शुक्रवार को घोषणा किया है कि पार्टी के प्रमुख इमरान खान 18 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। पीटीआई के केंद्रीय अतिरिक्त सूचना सचिव फैसल जावेद ने कहा कि खान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे भारतीय क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है।उन्होंने ‘डॉनन्यूज टीवी’ को बताया कि पाकिस्तान की 1992 विश्व कप विजेता टीम को भी अपने कप्तान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पहले सीनेट सदस्य जावेद ने ट्विटर पर लिखा था कि खान 18 अगस्त को देश के नये प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इंशाअल्लाह, इमरान खान 18 अगस्त, 2018 को पाकिस्तान इस्लामी गणराज्य के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।’’ 

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं