लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः बहुमत से दूर इमरान ने किया सरकार बनाने का दावा, 11 अगस्त को PM पद की लेंगे शपथ 

By भाषा | Updated: July 30, 2018 16:44 IST

पीटीआई ने रविवार को कहा था कि सरकार बनाने के लिए वह छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों के संपर्क में हैं। पीटीआई के पास फिलहाल 116 सीटें हैं।

Open in App

पेशावर, 30 जुलाईःइमरान खान का कहना है कि वह 11 अगस्त को पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। देश में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में 65 वर्षीय खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। हालांकि पीटीआई के पास अभी भी सरकार बनाने के लिए आंकड़ा नहीं है।

पाकिस्तान की 342 सीटों वाली नेशनल एसेम्बली में 272 सीटों पर प्रत्यक्ष निर्वाचन होता है। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कुल में से 172 सीटों की जरूरत होती है, हालांकि निर्वाचित 272 सीटों में उसे 137 सीटें ही चाहिए होती हैं। सदन में 60 सीटें महिलाओं के लिए जबकि 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं।

पीटीआई ने रविवार को कहा था कि सरकार बनाने के लिए वह छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों के संपर्क में हैं। पीटीआई के पास फिलहाल 116 सीटें हैं। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि अगले महीने (अगस्त) की 11 तारीख को प्रधानमंत्री पद की शपथ लूंगा।

खान ने कहा, ‘‘मैंने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री का भी फैसला कर लिया है। उसकी घोषणा अगले 48 घंटों में करूंगा। इस संबंध में मैंने जो भी फैसला लिया है, वह लोगों के हित में है।’’ 

उन्होंने कहा कि सिंध के सुदूर इलाकों से गरीबी मिटाना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होगा। इससे पहले पीटीआई के प्रवक्ता नईमुल हक ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा था कि पार्टी प्रमुख इमरान खान 14 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान चुनावपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला