लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ,भारत के साथ सुधर सकते हैं संबंध

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 18, 2018 05:54 IST

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के नेता इमरान खान आज (शनिवार) को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

Open in App

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के नेता इमरान खान आज (शनिवार) को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान का पाकिस्तान के अलगे प्रधानमंत्री होंगे। संसद में होने वाले चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर दरार पैदा हो गयी है। उनके शपथ समारोह में भारत के पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे हैं।

 इमरान खान को 176 मत मिले वहीं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज प्रमुख शाहबाज शरीफ को केवल 96 मत मिले। वह देश के 22वें प्रधानमंत्री होंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में  तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद संसद में अपने पहले संबोधन में इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना मेरा पहला काम होगा। मैं वादा करता हूं कि मैं पाकिस्तान को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा। साथ  ही भारत के साथ संबंध सुधारने पर जोर होगा रहेगा।

पाकिस्तान के नेशनल एसेंबली के नए सदस्य शुक्रवार को प्रधानमंत्री का निर्वाचन करने के लिए बैठक हुई थी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 65 वर्षीय अध्यक्ष इमरान खान और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने इस सदन के शीर्ष नेता के लिए नामांकन दायर किया था।

क्रिकेटर से नेता बने खान की जीत लगभग सुबह ही सुनिश्चित हो गई थी क्योंकि विपक्ष के महागठबंधन में पीएमएल-एन प्रमुख शाहबाज की उम्मीदवारी को लेकर दरार पैदा हो गया था। दोनों ही उम्मीदवारों के दस्तावेज की जांच अध्यक्ष कार्यालय ने करके उनके दस्तावेज स्वीकार कर लिए हैं। नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर के मुताबिक नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए अपराह्न साढ़े तीन बजे संसद का सत्र बुलाया गया था। इमरान खान प्रधानमंत्री पद के लिएआज शपथ ग्रहण करेंगे।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?