लाइव न्यूज़ :

UNGA के पहले संबोधन में 50 मिनट बोले इमरान खान, जानें किसके नाम दर्ज है सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: September 28, 2019 06:22 IST

संयुक्त राष्ट्र महासभा सभागार के मंच से करीब 50 मिनट तक दिए भाषण में खान ने परमाणु युद्ध का राग अलापते हुए आधा समय कश्मीर और भारत पर बोला।

Open in App
ठळक मुद्देआज तक सबसे लंबा भाषण क्यूबा के फिदेल कास्त्रो ने महासभा में 26 सितंबर, 1960 को दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नंबर चौथा था और उन्होंने करीब 16 मिनट तक बोला।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 50 मिनट का समय लिया जो 15 से 20 मिनट की तय समय-सीमा से काफी ज्यादा था। नेताओं से उम्मीद की जाती है कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सबसे व्यस्त समय में वे राष्ट्रीय बयान देते वक्त 15 से 20 मिनट से ज्यादा समय नहीं लेंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा सभागार के मंच से करीब 50 मिनट तक दिए भाषण में खान ने परमाणु युद्ध का राग अलापते हुए आधा समय कश्मीर और भारत पर बोला। शुक्रवार को महासभा को संबोधित करने वाले नेताओं के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नंबर चौथा था और उन्होंने करीब 16 मिनट तक बोला जिसमें उन्होंने भारत के विकास एजेंडा और अन्य महत्त्वकांक्षी कार्यक्रमों पर संक्षेप में बोला।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र पर प्राप्त सूचना के मुताबिक सामान्य चर्चा में बयानों के लिए अपनी तरफ से 15 मिनट की समय-सीमा तय की जानी चाहिए। आज तक सबसे लंबा भाषण क्यूबा के फिदेल कास्त्रो ने महासभा के 872वें महाधिवेशन में 26 सितंबर, 1960 को दिया था। उन्होंने 269 मिनट का समय लिया था।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला