लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने चिनफिंग से फोन पर बात की, द्विपक्षीय और आर्थिक संबंध बढ़ाने का लिया संकल्प

By भाषा | Updated: October 26, 2021 16:43 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 26 अक्टूबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग मंगलवार को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने पर सहमत हुए, जिनमें आर्थिक बाधा को दूर करने के लिए मुक्त व्यापार समझौते के दूसरे चरण द्वारा पेश की गई संभावनाओं को मूर्त रूप देना भी शामिल है।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा यहां जारी बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री खान और राष्ट्रपति चिनफिंग के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग की समीक्षा की।

बयान के मुताबिक, इस दौरान खान ने चीन के कोविड-19 पर सफलतापूर्वक काबू पाने के अलावा पाकिस्तान के साथ टीका सहयोग समेत विकासशील देशों को राहत पहुंचाने के लिये उसकी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘ कोविड-19 की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़े नकारात्मक असर को देखते हुए दोनों नेता द्विपक्षीय आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए, जिनमें चीन-पाकिस्तान मुक्त व्यापार समझौते के दूसरे चरण द्वारा पेश की गई संभावना को पूर्ण रूप से मूर्त रूप देना शामिल है, ताकि आर्थिक बाधाओं से निकला जा सके।’’

बयान के मुताबिक, बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने समय से और उच्च गुणवत्तापूर्ण तरीके से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना (सीपीईसी) को लागू करने की प्रशंसा की और सीईपीसी विशेष आर्थिक क्षेत्र में चीनी निवेश का स्वागत किया।

उन्होंने जोर दिया कि यथाशीघ्र एमएल-1 रेल परियोजना को लागू करने से पाकिस्तान के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय विकास का भू आर्थिक दृष्टिकोण मजबूत होगा।

गौरतलब है कि महत्वकांक्षी सीईपीसी परियोजना की शुरुआत वर्ष 2015 में चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग की पाकिस्तान यात्रा के दौरान शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य पश्चिमी चीन को दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान स्थित समुद्री बंदरगाह को सड़क और रेल मार्ग से जोड़ना और अन्य आधारभूत संरचनाओं का विकास करना है।

इमरान खान ने वार्ता के दौरान जलवायु परिवर्तन रोकने में चीन के नेतृत्व की भूमिका को स्वीकार किया और चिनफिंग को इस संबंध में पाकिस्तान द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, फोन पर हुई दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान अफगानिस्तान पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने विश्व समुदाय से अफगानिस्तान को तत्काल मानवीय और आर्थिक सहायता देने का आह्वान करते हुए युद्धग्रस्त देश के पुनर्निमाण कार्य से जुड़े रहने पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना