लाइव न्यूज़ :

चुनाव को लेकर पाकिस्तान सरकार से बोले इमरान खान- अगर कोर्ट के आदेश का हुआ उल्लंघन तो हम सड़कों पर उतरेंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2023 10:01 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को सरकार और सेना को चेतावनी दी कि अगर 14 मई को पंजाब प्रांत में चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया तो उनकी पार्टी कानून का शासन स्थापित करने के लिए सड़कों पर उतरेगी।

Open in App
ठळक मुद्देखान की टिप्पणी लाहौर में अपनी पार्टी की एक बड़ी रैली का नेतृत्व करने के दौरान आई है।बड़ी संख्या में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ता लिबर्टी चौक पर जमा हो गए, जहां खान बुलेट-बम-प्रूफ वाहन में पहुंचे।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को सरकार और सेना को चेतावनी दी कि अगर 14 मई को पंजाब प्रांत में चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया तो उनकी पार्टी कानून का शासन स्थापित करने के लिए सड़कों पर उतरेगी। खान की यह टिप्पणी लाहौर में अपनी पार्टी की एक बड़ी रैली का नेतृत्व करने के दौरान आई है।

बड़ी संख्या में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ता लिबर्टी चौक पर जमा हो गए, जहां खान बुलेट-बम-प्रूफ वाहन में पहुंचे। खान ने कहा, "हम पीएमएलएन के नेतृत्व वाली सरकार की चुनावों में देरी करने की दुर्भावनापूर्ण योजना में नहीं फंसेंगे। अगर पंजाब में 14 मई को चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन हुआ तो हम सड़कों पर उतरेंगे।" 

उन्होंने सरकार से 14 मई तक नेशनल असेंबली को भंग करने के लिए कहा, अगर वह एक ही दिन पूरे देश में चुनाव चाहती है। अगर सरकार 14 मई तक नेशनल एसेंबली भंग करने पर राजी नहीं होती है तो उससे और बातचीत नहीं होगी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक पंजाब में 14 मई को चुनाव होंगे। सरकार और पीटीआई के बीच अंतिम दौर की वार्ता मंगलवार को होगी।

इमरान खान ने कहा, "मैं चोरों (शरीफ और जरदारी) और उनके आकाओं (आर्मी) को चेतावनी दे रहा हूं कि अगर वे संविधान के खिलाफ जाते हैं और सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते हैं, तो देश मेरे साथ सड़कों पर उतरेगा और सुप्रीम कोर्ट का समर्थन करेगा और कानून का राज स्थापित करेगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से भाग रही है क्योंकि उसे पीटीआई से हार का डर है और वह उसे राजनीतिक क्षेत्र से हटाना चाहती है।

इमरान खान ने कहा कि शीर्ष अदालत ने पहले ही 14 मई को पंजाब चुनाव की तारीख तय कर दी थी, यह कहते हुए कि एकमात्र मामला जहां चुनाव नहीं होंगे, अगर सरकार संयुक्त चुनावों पर उनकी पार्टी के रुख से सहमत हो। 

एक दिवसीय चुनाव के लिए पीटीआई की शर्त रखते हुए खान ने कहा कि शेष विधानसभाओं को 14 मई तक भंग कर दिया जाना चाहिए, यह कहते हुए कि पार्टी केवल मुख्य न्यायाधीश की सलाह पर सरकार के साथ बातचीत कर रही थी। 

उन्होंने कहा, "लेकिन अगर वे बजट (पास होने) के बाद चुनाव कराने का बहाना बना रहे हैं...अगर उन्हें लगता है कि हम उनके नापाक मंसूबों में फंस जाएंगे और सितंबर तक चुनाव का इंतजार करेंगे...तो कोई गलतफहमी न पालें।"

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट