लाइव न्यूज़ :

इमरान खान का आरोप- मेरी गिरफ्तारी और पार्टी को गिराना है लंदन योजना का हिस्सा, नवाज शरीफ को दिया गया आश्वासन, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 15, 2023 07:52 IST

इमरान खान ने पुलिस की निंदा करते हुए कहा, "क्यों नहीं लिया गया? क्योंकि लंदन योजना का हिस्सा है। नवाज शरीफ को आश्वासन दिया गया है कि मुझ पर और मेरी पार्टी पर हमला करके उसे गिरा दिया जाएगा।"

Open in App
ठळक मुद्देतोशाखाना मामले में खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी होने के एक दिन बाद पुलिस उनके घर पहुंची थी।इमरान खान ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर पुलिस पर जमकर हमला बोला।इमरान खान ने कहा कि मेरी जमानत 18 तारीख को थी।

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाहौर स्थित आवास के बाहर एकत्रित उनके समर्थक उनकी गिरफ्तारी को रोकने के लिए मंगलवार को पुलिस से भिड़ गए। खान को गिरफ्तार करने के लिए आठ घंटे तक कोशिश करने के बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई। खान के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार छोड़ी। 

खान के समर्थक उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची इस्लामाबाद पुलिस का विरोध करने एकत्र हुए थे। तोशाखाना मामले में खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी होने के एक दिन बाद पुलिस उनके घर पहुंची थी। वहीं, अब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर पुलिस पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा, "जिस तरह से हमें पुलिस ने निशाना बनाया, यह पहला है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसका कोई कारण नहीं है। मेरी जमानत 18 तारीख को थी। वे जानते थे कि सुरक्षा के कारण मैं जमानत पर क्यों नहीं आ रहा हूं। वे फिर से तैयारी कर रहे हैं, मुझे पता है। मैंने लाहौर उच्च न्यायालय में वचन दिया है कि मैं 18 तारीख को न्यायालय में उपस्थित रहूंगा। लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया।"

इमरान खान ने पुलिस की निंदा करते हुए कहा, "क्यों नहीं लिया गया? क्योंकि लंदन योजना का हिस्सा है। नवाज शरीफ को आश्वासन दिया गया है कि मुझ पर और मेरी पार्टी पर हमला करके उसे गिरा दिया जाएगा।" इससे पहले मंगलवार को मीडिया में आई खबर के अनुसार, पथराव के कारण इस्लामाबाद के उप महानिरीक्षक (अभियान) शहजाद बुखारी घायल हो गए। झड़पों में खान के समर्थक और पुलिसकर्मी दोनों घायल हुए हैं।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्ताननवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट