लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान को महंगाई 'डायन' सोने नहीं देती, चिंता में पूरी रात जागते रहते हैं पीएम

By रुस्तम राणा | Updated: January 23, 2022 20:28 IST

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने रविवार को कहा कि महंगाई एक ऐसा मुद्दा है जो कभी-कभी उन्हें रात में जगाए रखता है। उन्होंने कहा, लेकिन महंगाई पाकिस्तान-विशिष्ट मुद्दा नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देइमरान ने कहा बढ़ती महंगाई उन्हें रातभर जगाए रखती है।वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को इमरान ने बताया सबसे बड़ी चुनौती

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई पीएम इमरान खान के लिए बड़ी चिंता बन गई है। वे इसकी वजह से रातों को सो भी नहीं पा रहे हैं। यह खुद इमरान खान का कहना है। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने रविवार को कहा कि महंगाई एक ऐसा मुद्दा है जो कभी-कभी उन्हें रात में जगाए रखता है। उन्होंने कहा, लेकिन महंगाई पाकिस्तान-विशिष्ट मुद्दा नहीं है। 

इमरान खान ने अपने लाइव एयर प्रोग्राम कहा, "महंगाई दो किस्म की होती है। जब हम सरकार में आए, तो हमें बड़े पैमाने पर वित्तीय घाटे से निपटना पड़ा, इसके कारण आयात की कीमतों में भारी उछाल आया। इससे हमारा रुपया कमजोर हुआ, जिसके कारण महंगाई बढ़ी।

उन्होंने कहा, दूसरा कारण कोरोना की वजह से मुद्रास्फीति वैश्विक है। इमरान खान ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम महामारी के कारण 30 साल की रिकॉर्ड मुद्रास्फीति का सामना कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान की जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'आप का वजीर-ए-आजम, आप के साथ है।

इमरान खान ने कहा, आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती महंगाई और वस्तुओं की बढ़ती कीमतें हैं। बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी को हो रही दिक्कतों से मैं अच्छी तरह वाकिफ हूं और जानता हूं।

अपने संबोधन में इमरान खान ने विपक्ष के शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का अपराधी बताया। उन्होंने कहा, "शहबाज से न मिलने के लिए मुझे बुलाया जाता है क्योंकि वह विपक्ष के नेता हैं। लेकिन मैं उन्हें देश के अपराधी के रूप में देखता हूं।" 

नवाज शरीफ के बारे में बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि वह उनके पाकिस्तान आने का इंतजार कर रहे हैं। "वे कहते हैं कि वह आज, कल लंदन से आएंगे। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह वापस आ जाए। वह नहीं आएगा क्योंकि वह पैसे से प्यार करता है और पाकिस्तान वापस आकर इसे खोना नहीं चाहता है। ये वे लोग हैं जिनका समय खत्म हो गया है।" 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा