लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने की असेंबली भंग करने की सिफारिश, कहा- भ्रष्टाचारी तय नहीं करेंगे पाकिस्तान का भविष्य

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2022 13:54 IST

इमरान खान ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान में असेंबली को भंग करने की सिफारिश कर दी है। उन्होंने पाकिस्तानी जनता के नाम संबोधन में कहा कि उन्होंने संसद को भंग करने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने पाकिस्तान में संसद भंग करने की सिफारिश की, अपने संबोधन में किया ऐलानइमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के कुछ देर बाद देश के नाम संबोधन में किया ऐलान।इमरान ने कहा कि जनता चुनाव की तैयारी करे, देश में सत्ता किसके पास होगी इसका फैसला पाकिस्तान की जनता करे।

इस्लामााद: पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी जनता को संबोधित करते हुए रविवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से असेंबली को भंग करने की सिफारिश कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ विदेशी साजिश हुई है। उन्होंने पाकिस्तान की आवाम से कहा कि वे अब नए चुनाव की तैयारी करे।

पाकिस्तानी जनता को संबोधित करने से ठीक पहले नेशनल असेंबली में इमरान को बड़ी राहत उस समय मिली जब डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 5 के खिलाफ करार देते हुए खारिज कर दिया।

स्पीकर के फैसले पर इमरान खान ने दी बधाई

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की कार्यवाही स्थगित होने के बाद देश को संबोधित करते हुए इमरान खान ने डिप्टी स्पीकर के फैसले पर उन्हें बधाई दी। इमरान खान ने कहा कि डिप्टी स्पीकर ने विदेशी साजिश के आधार पर सत्ता परिवर्तन की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

इमरान ने कहा कि उन्हें कई लोगों से संदेश मिल रहे थे जो इन हालात से चिंतित थे। इमरान ने कहा कि ये लोग कह रहे थे 'देशद्रोह' देश के लोगों के सामने किया जा रहा है। इमरान ने आगे कहा, 'मैं कहना चाहता हूं, 'घबराना नहीं है। खुदा पाकिस्तान पर नजर रख रहे हैं।'

'भ्रष्टाचारी पाकिस्तान का भविष्य तय नहीं करेंगे'

इमरान ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को विधानसभाओं को भंग करने की सलाह के साथ लिखा है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स को जनता के पास जाना चाहिए और चुनाव होने चाहिए ताकि लोग तय कर सकें कि वे सत्ता में किसे चाहते हैं।

प्रधानमंत्री इमरान ने कहा कि 'अरबों रुपये' जो सांसदों के वोटों को 'खरीदने' के लिए खर्च किए गए थे, अब बर्बाद हो जाएंगे। इमरान ने कहा कि बिके हुए ऐसे लोगों को इन पैसों को अब अनाथालयों और गरीबों को दान कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'जनता चुनाव की तैयारी करें। कोई भी भ्रष्ट ताकत तय नहीं करेगी कि देश का भविष्य क्या होगा। जब विधानसभाएं भंग हो जाएंगी, तो अगले चुनाव और कार्यवाहक सरकार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।'

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?