लाइव न्यूज़ :

गुलजार अहमद बनेंगे पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री, इमरान खान ने दिया पूर्व सीजेपी का नाम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 4, 2022 18:22 IST

इमरान खान ने पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट (सीजेपी) के रिटायर जस्टिस गुलजार अहमद को पाकिस्तान का केयर टेकर (कार्यवाहक) प्रधानमंत्री की अनुशंसा की है। 

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने गुलजार अहमद को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाने की अनुशंसा कीपाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस हैं गुलजार अहमद

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मचे सियासी संकट के बीच पूर्व सीजेपी गुलजार अहमद पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री होंगे। इमरान खान ने पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस का नाम सुझाया है। रेडियो पाकिस्तान की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। पाकिस्तान के आइन के आर्टिकल 224 (1A) का हवाला देते हुए इमरान खान ने पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट (सीजेपी) के रिटायर जस्टिस गुलजार अहमद को पाकिस्तान का केयर टेकर (कार्यवाहक) प्रधानमंत्री की अनुशंसा की है। 

यदि पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट मौजूदा स्थिति को यथावत रखता है और इमरान के खिलाफ कोई भी फैसला नहीं देता है तो गुलजार नई सरकार चुने जाने तक पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। दरअसल, पाकिस्तान में नेशनल असेंबली को भंग किया जा चुका है और सुप्रीम कोर्ट में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सुनवाई जारी है। कोर्ट ने मंगलवार तक के लिए सुनवाई को टाल दिया है। पाकिस्तान में दोबारा 90 दिनों के भीतर नेशनल असेंबली के आम चुनाव होंगे।   

सोमवार को इमरान खान ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खान ने कहा, विपक्ष खरीदे हुए सदस्यों में सत्ता पाना चाहता है। मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाने को भी उन्होंने विपक्ष को निशाना साधा है। उन्होंने कहा, विपक्ष सुप्रीम कोर्ट क्यों चला गया? ये अपने ऊपर से केस हटाने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं। क्रिकेट की भाषा में उन्होंने कहा कि ये अंपायर की मदद से मैच जीतना चाहते हैं। ये देश का पैसा बाहर भेजना चाहते हैं।

इमरान खान ने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की संसदीय बोर्ड की मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग कल, मंगलवार को होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संसदीय बोर्ड की बैठक में इमरान खान अध्यक्षता करेंगे और अगले चुनाव में टिकट बंटवारे पर विचार किया जाएगा। यानी इमरान खान यह मान चुके हैं कि 90 दिनों के भीतर पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के लिए चुनाव होगा।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल