लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान ने बुलाई PTI संसदीय बोर्ड की मीटिंग, मंगलवार को होगी ये अहम बैठक

By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2022 15:50 IST

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संसदीय बोर्ड की बैठक में इमरान खान अध्यक्षता करेंगे और अगले चुनाव में टिकट बंटवारे पर विचार किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार, बैठक में होगी आगामी चुनाव में टिकट बांटने को लेकर चर्चा इमरान खान करेंगे संसदीय बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता इमरान ने कहा- खरीदे हुए सदस्यों से सत्ता पाना चाहता है विपक्ष

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मचे संवैधानिक संकट के बीच इमरान खान ने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की संसदीय बोर्ड की मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग कल, मंगलवार को होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संसदीय बोर्ड की बैठक में इमरान खान अध्यक्षता करेंगे और अगले चुनाव में टिकट बंटवारे पर विचार किया जाएगा। यानी इमरान खान यह मान चुके हैं कि 90 दिनों के भीतर पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के लिए चुनाव होगा। 

हालांकि पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में मामले की अहम सुनवाई जारी है। कोर्ट आज ही संवैधानिक संकट को  लेकर अपना फैसला सुनाएगा। दरअसल 3 अप्रैल को नेशनल असेंबली के भंग कर दिए जाने के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के फैसले पर सुनवाई फिर से शुरू कर दी, जिसमें पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने कहा कि वे आज इस मामले पर एक उचित आदेश जारी करेंगे।

इमरान खान ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खान ने कहा, विपक्ष खरीदे हुए सदस्यों में सत्ता पाना चाहता है। मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाने को लेकर इमरान ने विपक्ष को निशाना साधा है। उन्होंने कहा, विपक्ष सुप्रीम कोर्ट क्यों चला गया? ये अपने ऊपर से केस हटाने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं। क्रिकेट की भाषा में उन्होंने कहा कि ये अंपायर की मदद से मैच जीतना चाहते हैं। ये देश का पैसा बाहर भेजना चाहते हैं।  

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानPTI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?