लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान को मिला बहुमत, कल लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

By भाषा | Updated: August 17, 2018 19:17 IST

इमरान खान प्रधानमंत्री पद के लिए कल शपथ ग्रहण करेंगे।

Open in App

इस्लामाबाद, 17 अगस्त: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान का पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है क्योंकि संसद में आज होने वाले चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर दरार पैदा हो गयी है। इमरान खान को 176 मत मिले वहीं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज प्रमुख शाहबाज शरीफ को केवल 96 मत मिले।

पाकिस्तान के नेशनल एसेंबली के नए सदस्य शुक्रवार को प्रधानमंत्री का निर्वाचन करने के लिए बैठक हुई थी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 65 वर्षीय अध्यक्ष इमरान खान और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने इस सदन के शीर्ष नेता के लिए नामांकन दायर किया था।

क्रिकेटर से नेता बने खान की जीत लगभग सुबह ही सुनिश्चित हो गई थी क्योंकि विपक्ष के महागठबंधन में पीएमएल-एन प्रमुख शाहबाज की उम्मीदवारी को लेकर दरार पैदा हो गया था। दोनों ही उम्मीदवारों के दस्तावेज की जांच अध्यक्ष कार्यालय ने करके उनके दस्तावेज स्वीकार कर लिए हैं। नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर के मुताबिक नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए अपराह्न साढ़े तीन बजे संसद का सत्र बुलाया गया था। इमरान खान प्रधानमंत्री पद के लिए कल शपथ ग्रहण करेंगे।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल