लाइव न्यूज़ :

आंखें दिखाने वाला पाकिस्तान लगा गिड़गिड़ाने, कपड़ा उद्योग को बचाने के लिए भारत से आयात को मंजूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2021 19:06 IST

तनावपूर्ण रिश्तों के बीच यह पाकिस्तान का भारत के साथ संबंधों को सुधारने की दिशा में पहला बड़ा प्रयास माना जा रहा है। पाकिस्तान की आर्थिक समन्वय समिति ने बुधवार को इसके लिए हरी झंडी दिखाई।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान सरकार ने भारत से कपास और चीनी के आयात को मंजूरी दे दी है। पाक 30 जून 2021 से भारत से कपास का आयात शुरू करेगा। निजी क्षेत्र को भारत से चीनी के आयात को अनुमति दी गई है।

इस्लामाबादः आतंकवाद और घुसपैठ को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान शक्कर के लिए तरसती देश की जनता तथा तबाह हो रहे कपड़ा उद्योग को बचाने के लिए भारत के समक्ष घुटने टेकने के लिए मजबूर हो गया है।

इमरान खान सरकार ने भारत से कपास और चीनी के आयात को मंजूरी दे दी है। दोनों देशों में तनावपूर्ण रिश्तों के बीच यह पाकिस्तान का भारत के साथ संबंधों को सुधारने की दिशा में पहला बड़ा प्रयास माना जा रहा है। पाकिस्तान की आर्थिक समन्वय समिति ने बुधवार को इसके लिए हरी झंडी दिखाई।

पाक 30 जून 2021 से भारत से कपास का आयात शुरू करेगा। निजी क्षेत्र को भारत से चीनी के आयात को अनुमति दी गई है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने वर्ष 2016 में भारत से कपास और अन्य कृषि उत्पादों के आयात को रोक दिया था। अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास बढ़ गई।

इमरान ने पीएम मोदी को लिखा पत्रः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि जम्मू-कश्मीर मुद्दा सहित दोनों देशों के बीच लंबित सभी मुद्दों का समाधान करने को लेकर सार्थक और नतीजे देने वाली वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी है। खान ने यह पत्र पाकिस्तान दिवस के मौके पर पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें भेजी गई बधाइयों के जवाब में लिखा है।

टॅग्स :पाकिस्तानदिल्लीइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल