लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने दिल्ली हिंसा पर कहा- भारत में 20 करोड़ मुस्लिमों को बनाया जा रहा निशाना, RSS व कश्मीर को लेकर भी दिया ये बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 26, 2020 15:02 IST

Delhi Violence दिल्ली हिंसा: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। जीटीबी अस्पताल के अधिकारी ने सूचना दी है। 200 से अधिक लोग घायल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने ट्वीट में पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों के सुरक्षा की बात की है।

भारत की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भड़की हिंसा पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमराम खान ने ट्वीट किया है। इमरान खान ने ट्वीट कर कहा है कि भारत में  200 मिलियन (यानी 20 करोड़) लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। इमरान खान ने पाकिस्तान के लोगों को चेतावनी देते हुए ट्वीट किया, ''मैं अपने देश के लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि यहां रह रहे एक भी गैर-मुस्लिम की सुरक्षा में कमी ना आए। इस देश में अल्पसंख्यकों को सामान अधिकार हैं।'' 

एक अन्य ट्वीट में इमरान खान ने लिखा, ''संयुक्त राष्ट्र महासभा को दिए संबोधन में मैंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि जब जिन्न बोतल से बाहर आएगा, खूनखराबे का और बुरा दौर शुरू हो जाएगा।  कश्मीर एक शुरुआत थी। अब भारत के 20 करोड़ मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसपर फौरन एक्शन लेना चाहिए।''

एक अन्य ट्वीट में संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए इमरान खान ने लिखा, ''आज भारत में हम नाजी-प्रेरित आरएसएस की विचारधारा को एक अरब से अधिक लोगों के परमाणु-सशस्त्र राज्य के रूप में देख रहे हैं। जब भी घृणा पर आधारित जातिवादी विचारधारा हावी होती है, तो वह  खूनखराबे की ओर जाती है।''

दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली में 23 फरवरी से भड़की हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। जीटीबी अस्पताल के अधिकारी ने सूचना दी है। 200 से अधिक लोग घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा। जिसमें से तकरीबन 60 लोग पुलिसवाले हैं। 

दिल्ली पुलिस के ताजा बयान के मुताबिक दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की पैदल और वाहनों द्वारा गश्त जारी है। इससे सड़क नंबर 66, भारमपुर रोड, जाफराबाद के घोन्डा रोड, वेलकम और भजनपुरा में स्थिति सामान्य करने में काफी मदद मिली है।

टॅग्स :इमरान खानदिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसापाकिस्तानआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?