लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के भावी पीएम इमरान खान ने संसद के कर्मचारी से वेस्टकोट लेकर खिंचाई आईकार्ड के लिए फोटो

By भाषा | Updated: August 13, 2018 19:25 IST

सोमवार (13 अगस्त) को भावी प्रधानमंत्री इमरान खान समेत 329 नवनिर्वाचित सदस्यों ने आज नेशनल असेंबली में शपथ ली।

Open in App

इस्लामाबाद, 13 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली के एक कर्मचारी का बंडी लेकर आज अपने संसदीय पंजीकरण कार्ड के लिए फोटो खिंचवाया। खान (65) नेशनल असेंबली के नये सत्र के लिए सफेद रंग के पायजामा-कुर्ता में संसद पहुंचें।उर्दू समाचार पत्र ‘जंग’ की खबर के मुताबिक खान ने सबसे पहले संसद के लिए पंजीकरण कराया। उसके बाद एक कर्मचारी से बंडी लेकर उन्होंने पंजीकरण कार्ड के लिए फोटो खिंचाया। अखबार की खबर में कहा गया है कि एनए के एक कर्मचारी ने अपनी बंडी निकाली और उसे खान को दिया। कर्मी ने खान को बंडी पहनने में भी मदद की।इसके बाद एक स्टूल पर बैठकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख ने फोटो खिंचाया। खान ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी से भी हाथ मिलाया, जो नेशनल असेंबली के अपने पहले कार्यकाल के लिए संसद में प्रवेश कर रहे थे।

सोमवार (13 अगस्त) को भावी प्रधानमंत्री इमरान खान समेत 329 नवनिर्वाचित सदस्यों ने आज नेशनल असेंबली में शपथ ली। निवर्तमान अध्यक्ष एयाज सादिक ने 342 सदस्यीय सदन में नेताओं को शपथ दिलाई जिसके बाद 15वीं नेशनल असेंबली के पहले सत्र का समापन हुआ। 329 सदस्यों ने एक रजिस्टर में अपने हस्ताक्षर किए।

जियो न्यूज की एक खबर के मुताबिक सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद नेशनल असेंबली का सत्र 15 अगस्त को सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने सोमवार सुबह दस बजे संसद भवन में निचले सदन नेशनल असेंबली का पहला सत्र बुलाया था। इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के आम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के 19 दिन बाद संसद सत्र बुलाया गया।

पीटीआई प्रमुख खान तथा पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) अध्यक्ष शहबाज शरीफ, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी तथा पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली समेत अन्य प्रतिष्ठित नेताओं ने भी शपथ ग्रहण की। डॉन अखबार की एक खबर के मुताबिक, पीटीआई प्रमुख ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया और बिलावल के साथ तस्वीर खिंचवाई। अध्यक्ष ने घोषणा की कि नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 15 अगस्त को होगा।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान चुनावपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल