लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको में अवैध पटाखों की दुकान में विस्फोट, छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 8, 2021 09:57 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, आठ दिसंबर (एपी) मेक्सिको सिटी के पूर्व में पटाखों की एक अवैध दुकान में विस्फोट होने से दो बच्चों तथा चार वयस्कों की मौत हो गयी तथा कई लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

देश के नेशनल गार्ड द्वारा मंगलवार को जारी घटनास्थल की तस्वीरों में जले हुए वाहनों और कंक्रीट के मकानों की क्षतिग्रस्त दीवारों को देखा जा सकता है।

प्यूब्ला राज्य की स्वास्थ्य सचिव एना लुसिया हिल ने बताया कि राजधानी के पूर्वी सैंटियागो तिनांगो में यह हादसा हुआ। विस्फोट सोमवार देर रात हुआ और विस्फोट इतना जबरदस्त था कि ईंट की बनी दीवारें भी मलबे के ढेर में बदल गयी। अभी यह पता नहीं चला है कि इस दुकान में पटाखे बनते थे या बेचने के लिए उनका भंडार किया जाता था।

मध्य मेक्सिको के आसपास ऐसी घटनाएं 15 सितंबर को स्वतंत्रता दिवस और क्रिसमस की छुट्टियों के करीब देखी जाती हैं जब पटाखों का उत्पादन और बिक्री बढ़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."