लाइव न्यूज़ :

अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग से पहले इमरान खान ने कहा- अगर शाहबाज शरीफ सत्ता में आए तो करेंगे अमेरिका की गुलामी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2022 19:26 IST

अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा कि अगर शाहबाज शरीफ सत्ता में आते हैं तो वह अमेरिका की गुलामी करेंगे।

Open in App

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सियासी संकट को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव से ठीक एक दिन पहले एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर शाहबाज शरीफ सत्ता में आते हैं तो वह अमेरिका की गुलामी करेंगे। शाहबाज शरीफ इस समय विपक्ष और पीएमएल (एन) के नेता हैं और यह माना जा रहा है कि इमरान खान के सत्ता से हटने के बाद शरीफ ही प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, मैं पाकिस्तान के युवाओं से आज और कल आंदोलन करने का आग्रह करता हूं, बाहरी ताकतों की इस साजिश के खिलाफ और वर्तमान पाकिस्तान के 'मीर सादिक और मीर जाफर' के खिलाफ आवाज उठाएं।

विश्वास मत से एक दिन पहले एक सार्वजनिक संबोधन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि "हमारी संसद समिति ने भी इस आधिकारिक दस्तावेज को देखा है, जिसमें कहा गया है कि अगर आप इमरान ख़ान को हटाते हैं तो आपके अमेरिका के साथ संबंध अच्छे होंगे।

बता दें कि पाकिस्‍तान की नेशनल असेंबली में कुल 342 सीटें हैं। नया पाकिस्‍तान बनाने का वादा कर सत्‍ता पर काबिज होने वाले इमरान खान को सरकार बनाने के लिए बाहर से समर्थन मिला हुआ है। यहां पर बहुमत का आंकड़ा 172 सीटों का है। लेकिन इमरान की पार्टी पीटीआई के पास 155 सीटें हैं। जबकि विपक्ष के पास बहुमत से भी पार का आंकड़ा पहुंच रहा है। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल