लाइव न्यूज़ :

आईएईए प्रमुख युकिया अमानो का निधन, उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था

By भाषा | Updated: July 22, 2019 20:12 IST

निधन ऐसे समय में हुआ है, जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय तनाव चरम पर है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी सचिवालय बेहद दुख के साथ सूचित कर रहा है कि 72 वर्षीय महानिदेशक युकिया अमानो का निधन हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमानो का निधन 18 जुलाई को हुआ था, लेकिन उनके परिवार ने आईएईए को रविवार देर शाम इस बाबत सूचित किया।उनके परिवार ने यह भी अनुरोध किया था कि उनके देहांत का 22 जुलाई को उनके अंतिम संस्कार तक खुलासा नहीं किया जाए।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने सोमवार को कहा कि उसके प्रमुख युकिया अमानो का निधन हो गया है। उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था।

उनका निधन ऐसे समय में हुआ है, जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय तनाव चरम पर है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी सचिवालय बेहद दुख के साथ सूचित कर रहा है कि 72 वर्षीय महानिदेशक युकिया अमानो का निधन हो गया है।

बयान में कहा गया है कि अमानो का निधन 18 जुलाई को हुआ था, लेकिन उनके परिवार ने आईएईए को रविवार देर शाम इस बाबत सूचित किया। उनके परिवार ने यह भी अनुरोध किया था कि उनके देहांत का 22 जुलाई को उनके अंतिम संस्कार तक खुलासा नहीं किया जाए।

उनके निधन के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लंबे अरसे तक जापान के राजनयिक रहे अमानो दिसंबर 2009 को आईएईए के महानिदेशक बने थे। उन्होंने 2009 में मिस्र के मोहम्मद अल बरदई का स्थान लिया था। आईएईए के प्रमुख के तौर पर अमानो का तीसरा कार्यकाल नवंबर 2021 में समाप्त होना था।

अमानो की ही देखरेख में ईरान और छह विश्व शक्तियों--ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और अमेरिका-- के बीच 2015 में परमाणु समझौता हुआ था। इस करार के तहत ईरान प्रतिबंध हटाने के बदले अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने को राज़ी हो गया था।

मगर, अमेरिका के मई 2018 में इस समझौते से खुद को अलग करने के बाद से ईरान के साथ अंतरराष्ट्रीय तनाव चरम पर है। ईरान और अमेरिका ने उनके निधन पर दुख जताया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अमानो के निधन पर दुख जताया है। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रजापानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट