लाइव न्यूज़ :

चुनाव नतीजे 'सटीक' निकले तो हार स्वीकार करने के लिये तैयार हूं: ट्रंप

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:49 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन दिसंबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर चुनाव नतीजे 'सटीक' निकलते हैं तो वह हार स्वीकार करने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में बड़े पैमाने पर धांधली होने और चुनावी कदाचार होने के आरोप दोहराए हैं।

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडन ने मौजूदा राष्ट्रपति तथा रिपबल्किन नेता डोनाल्ड ट्रंप को तीन नवंबर को हुए चुनाव में हार का स्वाद चखाया था। ट्रंप ने इस हार को अस्वीकार करते हुए चुनाव नतीजों को कानूनी चुनौती दी थी।

ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने समर्थकों से कहा, ''मैं चुनाव में हार का बुरा नहीं मानता। मैं निष्पक्ष तथा स्वतंत्र रूप से हुए चुनाव में मिली हार को स्वीकार कर लेता। मैं बस यही चाहता हूं कि अमेरिकी जनता के साथ धोखा न हुआ हो। लिहाजा, हमारे पास इसके सिवा कोई विकल्प नहीं था।''

उन्होंने कहा, ''मैं चुनाव नतीजे सटीक निकलने पर हार स्वीकार करने को तैयार हूं। मुझे उम्मीद है कि बाइडन भी ऐसा ही चाहते होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल