लाइव न्यूज़ :

तूफान इडा तीव्र हुआ, लूसियाना में पड़ सकता है गंभीर प्रभाव

By भाषा | Updated: August 29, 2021 09:44 IST

Open in App

न्यू ऑर्लीन्स, 29 अगस्त (एपी) मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तरी मेक्सिको खाड़ी तट के आस-पास रहने वाले निवासियों को प्रचंड रूप ले रहे तूफान इडा से पहले तैयारियां तेज करने की चेतावनी दी है। उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान (हरिकेन) के रविवार को लूसियाना में तट से टकराने पर 130 मील प्रति घंटे जितनी रफ्तार से तेज हवाएं चलने, तूफान का जानलेवा असर और बाढ़ लाने वाली बारिश का प्रकोप देखने को मिल सकता है। ‘नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने आगाह किया है कि खाड़ी के बेहद गर्म जलक्षेत्र इडा की विनाशकारी ताकत को तेजी से और बढ़ा सकते हैं जिससे यह श्रेणी 2 के तूफान से तब्दील होकर महज 18 घंटों के भीतर बेहद खतरनाक श्रेणी चार का तूफान हो जाएगा। तूफान कैटरीना के मिसिसिपी और लूसियाना तटों को तबाह करने के 16 साल बाद इडा लूसियाना को प्रभावित करने के लिए तैयार है। श्रेणी तीन के तूफान, कैटरीना को 1,800 लोगों की मौत के लिए दोषी ठहराया गया था और न्यू ऑर्लीन्स में भयावह बाढ़ का कारण बना था, जिसे इससे उबरने में वर्षों लग गए थे। लूसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स ने कहा, “हम 16 साल पहले वाले राज्य नहीं हैं।” उनका इशारा 2005 की आपदा के बाद से हुए बड़े सुधारों की तरफ था। उन्होंने बताया कि 5,000 नेशनल गार्ड सैनिकों को तलाश एवं बचाव कार्य के लिए तैयार रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखूंखार ड्रग माफिया का जंगलराज

विश्वEl Mencho Death: मेक्सिको की सेना ने ‘एल मेंचो’ को मार गिराया, सिर पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम, भारत ने चेतावनी जारी की, वीडियो

विश्वEarthquake hits Mexico: मेक्सिको में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, पूरे इलाके में झटके महसूस किए गए

स्वास्थ्यJourney of Ice-Cream: 2500 पुराना इतिहास?, गर्मियों में तापमान बढ़ते ही ठंडी और मीठी आइसक्रीम की चाह आम, सबसे पहले चीन के तांग राजवंश...

विश्वMexico Train Derailment: 13 की मौत और 98 घायल, प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हादसा,  इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा