लाइव न्यूज़ :

‘डोरियन’ तूफान मजबूत होकर चौथी श्रेणी में तबदील, 130 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 16:00 IST

‘वेदर अंडरग्राउंड’ के निदेशक जेफ मास्टर्स ने कहा, ‘‘अभी उम्मीद है।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा में आपात स्थिति घोषित कर दी है और आपदा-राहत प्रयासों के लिए संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी को भी अधिकृत किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ‘डोरियन’ तूफान के फ्लोरिडा तट के करीब पहुंचने के मद्देनजर उन्होंने पौलैंड की यात्रा रद्द कर दी है। तूफान ‘डोरियन’ के अटलांटिक में मजबूत होने की आशंका है। यह अटलांटिक में इस साल आया चौथा उष्णकटिबंधीय तूफान है।

अमेरिका के फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा ‘डोरियन’ तूफान मजबूत होकर चौथी श्रेणी में तबदील हो गया है, जो कि ‘अत्यंत खतरनाक’ की श्रेणी में आता है। राष्ट्रीय तूफान केन्द्र (एनएचसी) ने बताया कि ‘डोरियन’ तूफान के दौरान 130 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं जिससे वह पांच स्तरीय पैमाने की चौथी श्रेणी में पहुंच गया।

एनएचसी ने कहा कि ‘डोरियन’ की तीव्रता हालांकि बढ़ रही है, लेकिन कुछ और अधिक विश्वसनीय कंप्यूटर मॉडलों ने इसके देरी से उत्तर की ओर पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है। ‘वेदर अंडरग्राउंड’ के निदेशक जेफ मास्टर्स ने कहा, ‘‘अभी उम्मीद है।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा में आपात स्थिति घोषित कर दी है और आपदा-राहत प्रयासों के लिए संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी को भी अधिकृत किया है।

ट्रंप ने ‘डोरियन’ तूफान के मद्देनजर पौलैंड की यात्रा की रद्द

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ‘डोरियन’ तूफान के फ्लोरिडा तट के करीब पहुंचने के मद्देनजर उन्होंने पौलैंड की अपनी इस सप्ताहांत की यात्रा रद्द कर दी है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए इस सप्ताहांत अपनी जगह उप राष्ट्रपति माइक पेंस को पोलैंड भेजने का निर्णय लिया है कि संघीय सरकार के सभी संसाधन तूफान से निपटने के कार्य में लगे हों।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिए यहां होना बहुत जरूरी है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह तूफान बहुत बड़ा होगा। माइक पोलैंड जा रहे हैं।’’ ‘डोरियन’ के सोमवार तक फ्लोरिडा तट पर पहुंचने की आशंका है। यह तूफान अपने साथ मूसलाधार बारिश और 209 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा लेकर आएगा।

ट्रंप शुक्रवार को पोलैंड रवाना होने वाले थे। उन्होंने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से यात्रा के रद्द होने के संबंध में बातचीत कर ली है। अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने कहा है कि श्रेणी एक का तूफान पुएर्तो रिको से बढ़ता हुआ सोमवार को श्रेणी चार के तूफान में रूप में फ्लोरिडा पहुंचेगा जिससे कई लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि तूफान का मार्ग अभी स्पष्ट नहीं है इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर तत्काल जाने के आदेश अभी नहीं दिए गए हैं। 

अटलांटिक में तूफान ‘डोरियन’ के मजबूत होने की आशंका

उष्णकटिबंधीय तूफान ‘डोरियन’ के अटलांटिक में मजबूत होने की आशंका है। यह अटलांटिक में इस साल आया चौथा उष्णकटिबंधीय तूफान है। मियामी में अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि उष्णकटिबंधीय तूफान ‘डोरियन’ पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और मंगलवार को सेंट्रल लेसर एंटिल्स के पास पहुंचने तक वह काफी मजबूत हो सकता है।

शनिवार रात 11 बजे (ईडीटी) तूफान का केंद्र बारबाडोस से लगभग 635 मील (1,022 किलोमीटर) दक्षिणपूर्व में स्थित था और 14 मील प्रति घंटे (22 किलोमीटर प्रति घंटे) पर पश्चिम की ओर बढ़ रहा था। अभी हालांक कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

 

 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपफ्लोरेंस तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा