लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के अलबामा में तबाही मचाने के बाद फिर से मजबूत हुआ ‘क्लाउडेट’ तूफान

By भाषा | Updated: June 21, 2021 13:49 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), 21 जून (एपी) अमेरिका के अलबामा प्रांत में तबाही मचाने के बाद उत्तरी एवं दक्षिणी कैरोलिना के तट की ओर बढ़ रहा ‘क्लाउडेट’ तूफान सोमवार तड़के फिर मजबूत हो गया और इसके फिर से उष्णकटिबंधीय तूफान में बदलने की आशंका है।

इससे पहले इस तूफान के कारण शनिवार को हुए हादसों में 13 लोगों की मौत हो गयी थी और इसकी वजह से अचानक आई बाढ़ के कारण कई घर नष्ट हो गए थे। हादसे में मारे गए लोगों में वैन में सवार आठ बच्चे भी शामिल हैं।

अलबामा प्रांत की बटलर काउंटी के कोरोनर वेन गारलॉक ने बताया कि शनिवार को मोंटगोमरी के दक्षिण की ओर करीब 55 किलोमीटर दूर ‘इंटरस्टेट’ 65 पर कई वाहन आपस में टकरा गए जिसके कारण नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा संभवत: सड़कों पर फिसलन के कारण हुआ। इस हादसे में एक वैन में सवार आठ बच्चों की मौत हो गयी, जिनकी उम्र चार से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह वैन अलबामा शेरिफ एसोसिएशन द्वारा संचालित एक आश्रय स्थल की थी।

इसके अलावा एक अन्य वाहन में एक व्यक्ति और उसकी नौ महीने की बच्ची की मौत हो गयी। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। इस बीच, टस्कलोसा शहर में एक मकान पर एक पेड़ गिरने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति और तीन वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई।

तूफान के कारण मिसीसिपी खाड़ी तटीय क्षेत्र में 30 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। ‘डब्ल्यूबीआरसी-टीवी’ ने अपनी खबर में बताया कि बर्मिंघम में एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि वह व्यक्ति अचानक आई बाढ़ के दौरान पानी में गिर गया था।

तूफान की वजह से हुई मूसलाधार बारिश के चलते उत्तरी जॉर्जिया, दक्षिण कैरोलिना के अधिकतर हिस्सों, उत्तरी कैरोलिना तट और दक्षिणपूर्व अलबामा के कुछ हिस्सों और फ्लोरिडा पैनहैंडल में रविवार को अचानक बाढ़ आ गयी।

राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने परामर्श जारी करके कहा कि सोमवार की शुरुआत में, क्लाउडेट के कारण अधिकतम 35 मील प्रति घंटे (55 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से निरंतर हवाएं चलीं।

पूर्वी उत्तरी कैरोलिना के ऊपर सोमवार सुबह बने एक दबाव के एक उष्णकटिबंधीय तूफान में बदलने का अनुमान जताया गया था। क्लाउडेट इसके बाद अटलांटिक महासागर की ओर बढ़ेगा और फिर मंगलवार को नोवा स्कोटिया की ओर बढ़ेगा।

जॉर्जिया और उत्तरी एवं दक्षिणी कैरोलिना के कुछ हिस्सों में लगभग एक से तीन इंच (तीन से आठ सेंटीमीटर) बारिश होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला