लाइव न्यूज़ :

नरसंहार के सौ वर्ष होने पर ऐतिहासिक टुलसा गिरजाघर में ‘प्रेयर वॉल’ के पास सैकड़ों लोग जुटे

By भाषा | Updated: June 1, 2021 13:06 IST

Open in App

टुलसा (अमेरिका), एक जून (एपी) अमेरिका के टुलसा के ग्रीनवुड इलाके में देश के सबसे भीषण नस्लीय नरसंहार के सौ साल पूरा होने पर इसके पहले दिन ऐतिहासिक वरनोन अफ्रीकन मेथडिस्ट एपिस्कोपल गिरजाघर के बाहर प्रार्थना के लिए समर्पित एक सर्वधार्मिक ‘प्रेयर वॉल’ के पास सोमवार को सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे।

राष्ट्रीय नागरिक अधिकार नेता जेसे जैकसन और विलियम बार्बर भी कई स्थानीय धार्मिक नेताओं के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

अमेरिका के ओकलाहोम राज्य में एक सौ साल पहले 1921 में इस अश्वेत बहुल इलाके में श्वेत लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था और व्यापक स्तर पर लूटपाट, आगजनी, कत्लेआम किया था। इस घटना में 300 से अधिक लोग मारे गये थे।

नागरिक एवं आर्थिक अधिकार कार्यकर्ता बार्बर ने कहा कि ‘‘इस स्थान पर आकर वह आभारी महसूस कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप लोगों को मार सकते हैं लेकिन उनकी आवाज को नहीं मिटा सकते।’’

घटना में गिरजाघर लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया था लेकिन कई वर्ष बाद इसका पुनर्निर्माण किया गया। यह स्थान टुलसा के अश्वेत समुदाय की सहनशीलता का प्रतीक है।

वर्ष 2018 में इस भवन को ऐतिहासिक इमारतों की राष्ट्रीय पंजी में शामिल किया गया।

नरसंहार में मारे गए लोगों की याद में कार्यक्रम का आयोजन करने वाले एक आयोग ने सोमवार रात मोमबत्ती जुलूस निकालने का फैसला किया है। राष्ट्रपति जो बाइडन के मंगलवार को टुलसा आने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल