लाइव न्यूज़ :

‘फेफड़ों का तापमान कैसे कोरोना वायरस की प्रतिकृति को प्रभावित करता है, इसका पता चला’

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:34 IST

Open in App

लंदन, एक अप्रैल ऊपरी व निचली श्वसन नलिका के प्राकृतिक तापमान का अंतर नए कोरोना वायरस की प्रतिकृति और उसके बाद प्रतिरोधी तंत्र की सक्रियता को प्रभावित करता है। यह जानकारी एक नए अध्ययन में सामने आई है जिससे कोविड-19 के खिलाफ नए उपचारात्मक और निरोधी उपायों के विकास में मदद मिल सकती है।

पीएलओएस बायोलॉजी नाम की पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में नए कोरोना वायरस सार्स-सीओवी-2 की वृद्धि और प्रतिरोधी तंत्र की कोशिकीय रक्षा प्रणाली के सक्रिय होने के आकलन किया गया है।

इस शोध में स्विट्जरलैंड स्थित बर्न विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं समेत वैज्ञानिकों ने नए कोरोना वायरस के संक्रमण के मार्गों की तुलना श्वसन नलिका का अनुकरण करने वाले विशेष कोशिका तंत्र में 2002-03 सार्स-सीओवी महामारी के विषाणु से की।

इस अध्ययन के सह-लेखक बर्न विश्वविद्यालय के रोनाल्ड डिज्कमैन ने कहा, “सार्स सीओवी-2 और सार्स सीओवी में आनुवांशिक रूप से काफी समानताएं हैं, यह वायरल प्रोटीन के एक जैसे लक्षण प्रदर्शित करते हैं और मानव कोशिका को संक्रमित करने के लिये समान संग्राहक का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन समानताओं के बावजूद दोनों के बीच कई महत्वपूर्ण अंतर भी हैं।”

वैज्ञानिकों ने कहा कि 2002-03 की महामारी के विषाणु की विशेषता जहां बीमारी की गंभीरता और निचले श्वसन तंत्र में सूजन थी, वहीं सार्स सीओवी-2 अधिमान्य रूप से नासिका गुहा और श्वसन नली समेत ऊपरी वायुमार्ग पर असर डालता है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक सार्स विषाणु से संक्रमित लोग लक्षणों की शुरुआत के बाद ही संक्रामक थे, ऐसे में उनकी पहचान और इस संक्रमण की कड़ी को बाधित करना आसान था जबकि नया कोरोना वायरस बीमारी के लक्षण प्रकट होने से पहले ही एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सुगमता से चला जाता है।

वैज्ञानिकों ने सार्स-सीओवी और सार्स सीओवी-2 की प्रतिकृति पर श्वसन नली के तापमान के प्रभाव को जानने के लिये इंसानों की विशेषीकृत श्वसन कोशिकाओं का इस्तेमाल किया।

उन्होंने पाया कि सार्स सीओवी-2 वायरस की प्रतिकृति में तापमान की अहम भूमिका है और यह ऊपरी वायुमार्ग में करीब 33 डिग्री सेल्सियस के तापमान के करीब अपनी प्रतिकृति बनाना पसंद करता है।

जब शोधकर्ताओं ने ज्यादा ठंडी परिस्थितियां बनाईं तो उन्होंने पाया कि विषाणु ने तब के मुकाबले कहीं ज्यादा तेजी से प्रतिकृति बनाई जब वैज्ञानिकों ने 37 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर फेफड़ों के निचले हिस्से के अनुरूप परिस्थितियां तैयार की थीं।

उन्होंने कहा कि नए कोरोना वायरस के विपरीत सार्स-सीओवी की प्रतिकृति पर अलग-अलग तापमान का प्रभाव नजर नहीं आया।

डिज्कमैन ने कहा, “प्रतिरोधी तंत्र की ताकत क्योंकि सीधे तौर पर विषाणु की प्रतिकृति से प्रभावित होती है तो इससे यह बताने में मदद मिल सकती है कि क्यों सार्स-सीओवी-2 कम तापमान में ज्यादा सक्रियता से अपनी प्रतिकृति बनाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब