लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन वासियों ने सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 13:30 IST

Open in App

(सीमा हाखू काचरू)

ह्यूस्टन (अमेरिका), 22 जून अमेरिका के टेक्सास, अर्कांसस, कान्सास और कोलोराडो में योग प्रेमियों ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रंग बिरंगी चटाइयों पर सूर्य नमस्कार और प्राणायम समेत अनेक आसान किए।

हफ्ते भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत पिछले सप्ताह वेबीनारों से हुई थी, जिनमें योग प्रेमियों के लिए संवाद सत्रों से लेकर सामूहिक योग सत्र तक थे। इनमें प्राणायम समेत विभिन्न आसान और ध्यान शामिल थे।

ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने पतंजलि योगपीठ (यूएसए) और अन्य सामुदायिक एवं सहायता संगठनों के साथ मिलकर इस साल योग संबंधी कार्यक्रमों को संभव बनाया जो पिछले साल कोविड प्रतिबंधों की वजह से ऑनलाइन हुए थे।

कई लोगों के लिए कोविड से संबंधित पाबंदियां हटाने के बाद खुले में पहला योग सत्र था। दो घंटे का सफर करके कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची कॉलेज छात्रा इश्या के ने बताया, “ मैं इस योग सत्र में हिस्सा लेना चाहती थी। पिछले साल कोविड संबंधी पाबंदियों की वजह से हम इसमें हिस्सा नहीं ले पाए थे।”

ह्यूस्टन में भारत के महा वाणिज्य दूत असीम महाजन ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उचित तरीके से मनाने के लिए बड़ी संख्या में विविध ह्यूस्टनवासियों और संस्थानों को एक साथ लाना हमारे लिए खुशी की बात है।”

उन्होंने कहा, “इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘ तंरूदस्ती के लिए योग’ है। मौजूदा वैश्विक कोविड-19 महामारी ने सेहत बनाने और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली जीवनशैली का पालन करने की जरूरत पर जोर दिया है। ”

महाजन ने कहा, “ मैं खुद योगाभ्यास करता हूं, लिहाजा, मैं टेक्सास समेत अर्कांसस, कोलोराडो, कंसास, लुइसियाना, ओक्लाहोमा, नेब्रास्का, न्यू मैक्सिको के लोगों को योग करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं, क्योंकि यह श्वसन और रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है।”

एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर में इंटेग्रटिव मेडिसिन प्रोग्राम के निदेशक डॉ लेरेन्जो कोहेन ने एक संदेश में लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि अगर अधिक लोग अपनी जिंदगी में योग को शामिल करें तो निश्चित रूप से दुनिया में कम बीमारियां होंगी और लोग रोगों से बेहतर तरीके से उबर सकेंगे।

एमडी एंडरसन कैंसर मरीजों, इससे ठीक हो गए लोगों व प्रिय जनों को एक दशक से योग चिकित्सा उपलब्ध करा रहे हैं।

पद्म भूषण से सम्मानित और प्रतिष्ठित योग, आयुर्वेद एवं ज्योतिष विशेषज्ञ डेविड फ्रॉली ने ‘दैनिक जीवन में योग एवं आयुर्वेद की प्रासंगिकता’ विषय पर वेबीनार में कहा, “योग शरीर, मस्तिष्क और चेतना के सभी स्तरों पर सही जीवन जीने की कुंजी प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा