लाइव न्यूज़ :

हांगकांग का लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एप्पल डेली’ होगा बंद

By भाषा | Updated: June 23, 2021 14:50 IST

Open in App

हांगकांग, 23 जून (एपी) हांगकांग का लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एप्पल डेली’ इस सप्ताहांत तक बंद हो जाएगा। अखबार के पांच संपादकों और कार्यकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी तथा अखबार से जुड़ी 23 लाख डॉलर की संपत्ति जब्ती के बाद यह फैसला लिया गया है।

निदेशक मंडल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ‘‘हांगकांग में मौजूदा परिस्थितियों’’ के कारण उसका प्रिंट संस्करण और ऑनलाइन संस्करण शनिवार तक बंद हो जाएगा।

पिछले हफ्ते हुई गिरफ्तारियों के बाद यह कदम उठाया गया है। पांच संपादकों और कार्यकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशियों से मिलीभगत के संदेह में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हांगकांग तथा चीन पर विदेशी प्रतिबंध लगाने की कथित साजिश के सबूत के तौर पर अखबार द्वारा प्रकाशित 30 से अधिक लेखों का हवाला दिया।

निदेशक मंडल ने इस हफ्ते हांगकांग के सुरक्षा ब्यूरो को पत्र लिखकर उसकी कुछ निधि जारी करने का अनुरोध किया था ताकि कंपनी वेतन दे सके।

एप्पल डेली के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने आलोचना की और कहा कि हांगकांग तथा चीनी प्राधिकारी शहर की स्वतंत्रता को निशाना बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा