लाइव न्यूज़ :

हांगकांग के प्रदर्शनकारी के वकील ने कम अवधि की सजा का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 11:08 IST

Open in App

हांगकांग, 29 जुलाई (एपी) हांगकांग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दोषी करार दिए गए पहले व्यक्ति के वकील ने अनुरोध किया है कि उनके मुवक्किल को 10 साल से ज्यादा अवधि की सजा नहीं दी जाए।

गौरतलब है कि इस कानून के तहत अधिकतम उम्र कैद की सजा का प्रावधान है।

एक रेस्तरां में वेटर रहे टॉन्ग यींग किट को 1 जुलाई, 2020 को लोकतंत्र के समर्थन में हो रही रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों के एक समूह के बीच अपनी मोटरसाइकिल लेकर जाने साथ ही प्रतिबंधित नारा, "हांगकांग को आजाद करो, हमारे समय की क्रांति” का झंडा लेकर आतंकवाद एवं अलगाववाद भड़काने के आरोप में मंगलवार को दोषी करार दिया गया।

हांगकांग की उच्च न्यायालय ने घोषणा की कि टॉन्ग (24) को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।

ब्रिटेन का उपनिवेश रहे हांगकांग पर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने 2019 के मध्य में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद पिछले साल सुरक्षा कानून लागू कर दिया था। क्षेत्र के लोकतंत्र समर्थक सभी प्रमुख चेहरों को अन्य कानूनों के तहत जेल भेजा जा चुका है।

सुनवाई में, टॉन्ग का बचाव कर रहे वकील क्लाइव ग्रॉसमैन ने 10 साल से ज्यादा की सजा नहीं सुनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अदालत में यह साबित नहीं हुआ है कि हमला जानबूझकर किया गया था, इस कोई घायल नहीं हुआ था और टॉन्ग का अलगाववाद संबंधित अपराध कानून के तहत मामूली माना गया।

अभियोजक इनाव चेउंग ने कम से कम तीन साल की सजा सुनाए जाने का अनुरोध किया है।

न्यायाधीश एंथिया पांग ने कहा कि अदालत “सामान्य वैधानिक सजा” का और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कानूनी व्याख्याओं का पालन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें