लाइव न्यूज़ :

हांगकांग: प्रदर्शनकारियों ने रेलगाड़ियों को निशाना बनाया, हड़ताल का आह्वान

By भाषा | Updated: September 2, 2019 09:57 IST

रविवार को लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने शहर के हवाई अड्डे को जाने वाले कुछ मार्गों को बंद कर प्रदर्शन किया। 'एयरपोर्ट एक्सप्रेस' ट्रेन के संचालकों ने कहा कि उन्होंने रविवार दोपहर तक सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहांगकांग में प्रदर्शनकारियों ने रेलगाड़ियों को निशाना बनाया। विश्वविद्यालय छात्र अगले दो हफ्ते कक्षाओं का बहिष्कार करने की योजना बना रहे हैं।

हांगकांग में तीन माह से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है और सप्ताहांत में हिंसा के बाद लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की सुबह रेलगाड़ियों को निशाना बनाया। काले कपड़े पहने प्रदर्शनकारी रेलगाड़ियों के दरवाजों पर खड़े हो गए और उन्हें बंद होने से रोका।

सोमवार की सुबह यह सिलसिला भूमिगत रेल प्रणाली में कई जगह चला जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को हड़ताल का आह्वान भी किया है। वहीं विश्वविद्यालय के छात्रों की दोपहर को एक रैली निकालने की योजना है।

प्रदर्शन में अहम भूमिका निभा रहे विश्वविद्यालय छात्र अगले दो हफ्ते कक्षाओं का बहिष्कार करने की योजना बना रहे हैं। हांगकांग में बीजिंग समर्थित सरकार की ओर से प्रत्यर्पण विधेयक पारित कराने की कोशिश के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शन ने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

विधेयक के विरोधी इसे हांगकांग की स्वायत्तता के खिलाफ बता रहे हैं और अब विधेयक वापस लेने के साथ-साथ पुलिस उत्पीड़न की जांच कराने की भी मांग कर रहे हैं। रविवार को लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने शहर के हवाई अड्डे को जाने वाले कुछ मार्गों को बंद कर प्रदर्शन किया। 'एयरपोर्ट एक्सप्रेस' ट्रेन के संचालकों ने कहा कि उन्होंने रविवार दोपहर तक सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

इस बीच प्रदर्शनकारियों ने हवाई अड्डा बस स्टेशन पर अवरोधक लगा कर टर्मिनल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर यातायात रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों के इस कदम से उड़ानों में बाधा उत्पन्न हुई और टर्मिनल के अंदर पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा